Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessआंख मूंद कर पाल लें यह गाय, कुछ ही दिन में हो...

आंख मूंद कर पाल लें यह गाय, कुछ ही दिन में हो जाएंगे मालामाल, प्रतिदिन मिलेगा 50 लीटर दूध

हमारा देश कृषि प्रधान देश है। यहां के अधिकतर निवासी कृषि पर निर्भर हैं। हालांकि पशुपालन भी कृषि का ही एक अंग है। अतः किसान लोग पशुपालन भी करते हैं। पशुपालन से किसानों को अतिरिक्त आय होती है। जिससे उनका दैनिक खर्च अच्छे से चलता रहता है। आज के समय में पशुपालन आय का एक अच्छा स्त्रोत बन चुका है। बेरोजगार लोगों की अच्छी आमदनी के विकल्प के रूप में भी पशुहपलान को देखा जाता है। अतः यदि आप अतिरिक्त आय पाना चाहते हैं तो आज हम आपको यहां एक ऐसी गाय की नस्ल के बारे में बता रहें हैं। जिसको पाल कर आप काफी अच्छी इनकम कर सकते हैं।

- Advertisement -

ख़ास है गाय की यह नस्ल

यदि आप गाय को पालना चाहते हैं तो आपको बता दें कि गिर नस्ल की गाय को पाल लें। इस नस्ल की गाय की काफी डिमांड रहती है। इसी कारण इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। लेकिन इसकी खासियत यह है कि यह गाय अपनी खरीदी में गए हुए पैसे को कुछ ही दिन में कवर कर लेती है। इस नस्ल की गाय का दूध काफी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसी कारण बीमार लोगों को इसके दूध का सेवन कराया जाता है। इसके अलावा बच्चों को भी इसके दूध का सेवन कराने पर वे हष्टपुष्ठ बने रहते हैं।

गिर नस्ल की गाय की पहचान

इसकी देखभाल के लिए इसको साफ तथा ठंडी जगह पर रखना होता है। इसकी पहचान यह है कि इसके कान बड़े तथा लंबे होते हैं। इस नस्ल की गाय का रंग अधिक सफ़ेद, गहरा लाल या भूरे रंग के धब्बे सहित होता है। इस गाय का गला ढीला ढाला तथा लटकी हुई खाल के साथ होता है। इस गाय का वजन 385 किग्रा के आसपास होता है। इसकी ऊंचाई 130cm होती है। इस नस्ल की नर गाय का वजन 545 किग्रा होता है तथा ऊंचाई 135cm होती है।

- Advertisement -

गिर नस्ल की गाय का आहार

इस नस्ल की गे के दूध की मात्रा इसके आहार तथा उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करती है। इसको मक्का, गेंहू, चावल, जौ, मूंगफली, सरसों का तेल, अलसी आदि वस्तुओं का सेवन कराया जाता है। अतः आप यदि चाहें तो गिर नस्ल की गाय को पाल कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप डेयरी फ़ार्म खोलकर भी बेहतरीन इनकम कमा सकते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular