हरियाणवी डांस शो को अब काफी पसंद किया जाने लगा है। बड़ी संख्या में लोग इस प्रकार के डांस शो में शिरकत करते हैं। इसका कारण वे हरियाणवी डांसर्स हैं, जो अपने डांस से किसी को भी अपना दीवाना बना देने का हुनर रखती हैं। आज के समय में वैसे तो कई ऐसी हरियाणवी डांसर्स हैं, जिनके बड़ी संख्या में लोग मुरीद हैं लेकिन नंबर 1 पर आज भी सपना चौधरी ने अपना कब्जा किया हुआ है।

सपना के डांस के लोग दीवाने हैं। इनका कोई भी प्रोग्राम शुरू होने से पहले ही मैदान खचाखच दर्शकों से भर जाता है और डांस प्रोग्राम शुरू होते ही लोग मदहोश होते दिखाई देते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े तक सपना के डांस को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं। इन छोटी छोटी ख़बरों पर इनके फैंस आंखें बिछाये रहते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको सपना का एक वीडियो यहां दिखा रहें हैं। जो की इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

आज हम आपको सपना के जिस वीडियो के बारे में बता रहें हैं। वह काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना को आप रात के मौसम का मजा उठाते देख सकते हैं। सपना ने इस वीडियो में एकदम देसी लुक अपनाया हुआ है। जिसमें वे प्योर हरियाणवी दिखाई पड़ रहीं हैं। चंद मिनटों के इस वीडियो में इंटरनेट पर आग लगा दी है। सपना के डांस को लोग आंखें खोल कर एकटक देखते नजर आ रहें हैं। वहीं सपना भी अपने जबरदस्त डांस से दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रहीं हैं।

देसी लुक ने ढाया कहर

अपने एक ठुमके से लाखों लोगों के दिलों को धड़काने वाली सपना चौधरी को आप इस वीडियो में देसी लुक में देखते हैं। देसी लुक में सपना अपने जबरदस्त ठुमकों से जो समां बांधती हैं, उसमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में अलग ही जोश भर जाता है। वीडियो में आप जहां कुछ लोगों को थिरकते देखते हैं वहीं दूसरी और बहुत लोग अपने मोबाइल में उनके जबरदस्त डांस को रिकार्ड को करते हुए देख सकते हैं। देसी लुक वाले डांस को इस समय काफी ज्यादा देखा जा रहा है।

नीले सूट में मचाया ग़दर

वीडियो में देखा जा सकता है की सपना ने नीले सूट को पहना हुआ है। उन्होंने मांग में सिन्दूर लगाया हुआ है तथा सिर पर दुपट्टा डाला हुआ है। कुल मिलाकर सपना देसी सूट में कहर ढाती हुई दिखाई पड़ रहीं हैं। उनका यह अंदाज लोगों को उनका कायल बना रहा है। उनके जबरदस्त डांस को देख कर दर्शक काफी उठासित नजर आ रहें हैं। बड़ी संख्या में इस वीडियो पर लोग कमेंट कर सपना के डांस की तारीफें भी कर रहें हैं।