कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर इनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब खबर आ रहीं हैं की ये जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बताया जा रहा है की ये रामायण पर आधारित फिल्म में देवी सीता का रोल करेंगी। इसी बीच अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो आया है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के आते ही अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है। हालांकि ट्रोलिंग अंजलि अरोड़ा के लिए नई बात नहीं है, इससे पहले भी इनके कई बार ट्रोल किया जा चुका है लेकिन अब ये अपने नए वीडियो ही नहीं बल्कि अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी ट्रोल की जा रहीं हैं।

देवी सीता के लिए हुई फ़ाइनल

आपको जानकारी दे दें की अंजलि अरोड़ा को अभिषेक सिंह की आने वाली मूवी “श्री रामायण कथा” में देवी सीता के रोल के लिए फाइनल किया गया है। इस खबर के आने के बाद में अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यूजर्स के कमेंट देख कर लग रहा है की यूजर्स देवी सीता के रोल के लिए अंजलि अरोड़ा को फिट नहीं मान रहें हैं। अंजलि अरोड़ा की इस नई वीडियो पर हजारों हेट कमेंट पढ़ें जा सकते हैं।

यूजर्स ने किये कमेंट

जानकारी दे दें की अंजलि अरोड़ा की नई वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है “इन्हें करना है सीता माता का रोल, किसने साइन किया और कैसे मिल गया रोल?”, वहीं कई यूजर्स ने लिखा है की इनका बॉयकट करना चाहिए, देख तो लो कैसे डांस कर रहीं हैं। अंजलि अरोड़ा अपने नए वीडियो में कुलदीप मानक के गाने “जींद कढ़ के” पर डांस करती नजर आ रहीं हैं। कुछ फैंस को यह वीडियो काफी अच्छा लग रहा है।

कर रहीं हैं मेहनत

आपको बता दें की अंजलि अरोड़ा ने देवी सीता का रोल मिलने के बाद यह कहा था की वे इसके लिए काफी शुक्रगुजार हैं। ये कुछ ऐसा है की इसे कोई मना नहीं कर सकता है। अंजलि अरोड़ा ने आगे कहा था की वे अपने इस रोल को निभाने के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं और रामायण से जुडी किताबों को भी पढ़ रहीं हैं। वे इस रोल के लिए अपना 100% देने को तैयार हैं।