हमारे देश में प्रेमी युगल के लिए एक कहावत कही जाती है कि ‘जब मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’। जी हां इस कहावत को चित्रकूट जनपद के एक प्रेमी युगल ने साकार किया है। दरअसल ये प्रेमी और प्रेमिका शादी के लिए तैयार थे लेकन उनके घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

तो ऐसे स्थिति में इस प्रेमी युगल ने पुलिस की सहायता ली और थाने में जाकर अपनी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में ही मंडप बनवा कर दोनों की शादी करा दी।

पुलिसकर्मी बने बाराती

इस अनोखी शादी में पुलिसकर्मी बाराती बन गए और फिर पंडित को बुलवाकर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों की थाने में ही शादी करवा दी। इसके बाद से ही ये शादी जिले में चर्चा का विषय बन गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पूरा मामला मानिकपुर थाना के दराई चुरह केशरूवा गांव का है। जहां पर एक प्रेमी जोड़े नीरज पुत्र सुग्रीव और प्रभा पुत्री लवलेश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।

सर्दी में तय हुई थी शादी

इस साल दोनों की शादी के सर्दी के मौसम में तय की थी, तब तक लड़की के पिता ने उसकी शादी कहीं और करवाने का मन बना लिया था। लड़की और लड़का शादी अपने इस तय रिश्ते से खुश नहीं थे। ऐसे में लड़की ने थाना मानिकपुर में तहरीर दी और अपनी इच्छानुसार तयशुदा रिश्ते में शादी करने की बात कही है।

थाने में लगा मंडप

थानाध्यक्षा रीता सिंह ने लड़के और लड़की के परिजनों से बात करके दोनों के बालिग होने की बात कही और दोनों के माता-पिता और स्थानीय लोगों को थाने में बुलाकर काफी समझाया। इसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए हैं।
इसके बाद थानाध्यक्षा ने इस थाने के शिव मंदिर में दोनों का मंडप सजाया गया और पंडित को बुलाकर हिन्दू रीति-रिवाज के साथ विवाह बना दिया गया। इसके बाद दोनों को दाम्पत्य को सुखी जीवन की शुभकामनाएं देकर विदा किया गया।

दूल्हा और दुल्हन की खुशी का नहीं ठिकाना

इस पर दूल्हे नीरज ने शादी के बाद कहा, ‘लड़की के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे। लड़की घर आई और कहने लगी कि शादी आज ही करनी है। फिर हम दोनों थाने पहुंचे और पूरी बात थानाध्यक्ष को बताई. उन्होंने हमारी शादी करवा दी, हम इस शादी से बहुत खुश हैं।’
तो वहहं दुल्हन प्रभा ने कहा, ‘इस शादी से मैं बहुत खुश हूं लेकिन मेरे परिवारवाले छह माह पहले यह रिश्ता करवा देते तो और बेहतर होता। मैं ही आज घर से निकलर नीरज के घर पहुंची। हम दोनों एकदूसरे से बहुत प्यार करने हैं। हमारे बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था।’