आचार्य चाणक्य हमारे इतिहास के एक महान विद्वान, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे, इनका नाम विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में लिया जाता है। उनके द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति आज भी युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है। आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़े सभी विषयों पर अपने विचारों और ज्ञान को साझा किया है। कहा जाता है कि यदि आचार्य चाणक्य की नीतियों को फॉलो किया जाए तो लोगों का जीवन खुशहाल हो जाता है।

लोग अपने भविष्य को ध्यान में सेविंग करते हैं ताकि मुसीबत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनकी आमदनी इतनी कम होती है की जरूरतों को पूरा करने में ही खर्च हो जाती है और वह पैसा भी जोड़ नहीं पाते हैं। तो वहीं कुछ लोग आमदनी अच्छी होने के बावजूद पैसे जोड़ने में असमर्थ होते हैं इसका कारण उनकी बुरी आदतें होती हैं।

चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों की आदतें खराब होती हैं उनको भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और ऐसे लोगों के हाथ में पैसा बिल्कुल भी नहीं टिकता है। उनके जीवन में हमेशा पैसों की तंगी बनी ही रहती है। इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं कि किन लोगों के पास धन नहीं ठहरता है।

ज्यादा सोने वाले लोगों के पास नही ठहरता पैसा

चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग देर तक या ज्यादा सोते हैं उन लोगों के पास पैसा बिलकुल भी नहीं टिकता है। क्योंकि देर तक सोने वाले लोगों का ज्यादातर समय सोने में चला जाता है। क्योंकि इससे उन लोगों को भविष्य में कई परेशानियां को झेलनी पड़ती हैं। इसके अलावा इन लोगों से मां लक्ष्मी भी नाराज रहती है।

आलसी लोगों के पास नही टिकता है पैसा

जो लोग बहुत आलसी होते हैं, उसका असर उनके जीवन और कामकाज पर भी पड़ता है। चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग आलसी होते हैं वह धन जोड़ नहीं सकते हैं। अपने आलस के चलते वे धन लाभ के कई मौके भी गंवा देते हैं। जिससे कारण उनको भविष्य में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

बुरी संगत वाले लोगों के पास भी टिकता पैसा

कहा जाता है कि गलत संगत का असर भी गलत होता है। गलत संगति होने से लोग गलत राह पर भी चलते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग संगत गलत में पड़ जाने से ये गलत काम करने लगते हैं और गलत काम में पैसा खर्च कर देते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के पास पैसा कभी नहीं टिकता है।

महिलाओं का सम्मान ना करने वाले लोग

चाणक्य के अनुसार जो लोग महिलाओं को अपमान करते हैं, और उनकी कभी इज्जत नहीं करते हैं उन लोगों पर कभी भी पैसा नहीं रुकता है।