शादी जीवन का महत्वपूर्ण अंग होता है। इसको ख़ास बनाने के लिए लोग तरह तरह के कार्य करते हैं। लेकिन ज़रा विचार करें की यदि शादी के समय लड़की का पूर्व प्रेमी वहां आ पहुंचे तो क्या हो? ए दिन कुछ इस प्रकार के किस्से पढ़ने को मिलते ही रहते हैं। अब इसी से जुडी एक घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की का पूर्व प्रेमी जयमाल पर आ पहुंचा।

स्टेज पर पहुंचा पूर्व प्रेमी

वीडियो में आप देख सकते हैं की दुल्हन के रूप में खड़ी लड़की जयमाल लिए स्टेज पर खड़ी है और दूल्हे के गले में जयमाल डालने ही वाली है। पूर्व प्रेमी को देखने पर लगता है की उसकी खूब कुटाई की गई है। पूर्व प्रेमी के चेहरे पर खून के धब्बे भी दिखाई पड़ रहें हैं। इसके बाद भी यह लड़का स्टेज पर आ पहुंचता है और दूल्हे के साथ में बकझक करने लगता है।

लड़का जहां स्टेज पर दूल्हे के साथ बहस करता दिखाई पड़ रहा है, वहीं दुल्हन चुपचाप अपने हाथों में जयमाल लिए खड़ी हुई है। पूर्व प्रेमी दूल्हे के साथ बहस कर रहा है लेकिन दुल्हन को कुछ नहीं कह रहा है। उसकी शर्ट का बटन टूटा हुआ है और उसकी आंखो में आंसू देखें जाते हैं।

वायरल हुआ वीडियो

हालांकि यह वीडियो असली है या नकली इस बात की पुष्टि हम नहीं करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है और अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जब की 1 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहें हैं, बता दें की अब तक 15 सौ से अधिक लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। बता दें की इस वीडियो को fun2eg_team नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।