नई दिल्ली: मनी का प्लांट का पौधा आपने हर घरों पर देखा होगा। जिसे साकारत्मक ऊर्जा को बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को घर पर लगाने से कई वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत शुभ माना गया है।

मनी प्लांट का नाम जैसा ही है उसी तरह का यह काम करता है। जिसके चलते इसे धन का पौधा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं तो कभी भी पैसों की समस्या नहीं होगी। ऐसे में आप सभी के घरों में मनी प्लांट जरूर होगा.

अगर आप मनी प्लांट लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आप उन्नत किस्म का गोल्डन मनी प्लांट घर पर लगाएं।

मनी प्लांट के पौधे यहां से खरीदें

राष्ट्रीय बीज निगम किसानों की सुविधा के लिए मनी प्लांट की उन्नत किस्म गोल्डन मनी प्लांट के पौधे ऑनलाइन बेच रहा है। जहां से आप ऑनलाइनमंगा सकते है।

मनी प्लांट की किस्म की खासियत

गोल्डन पोथोस मनी प्लांट की डिमांड इन दिनों मार्केट में सबसे ज्यादा है। इस पौधे की कई किस्म होती हैं जिनमें सीलोन क्रीपर, हंटर रॉब, सिल्वर वाइन, सोलोमन शामिल हैं। इस किस्म की खासियत यह है कि इसकी पत्तियां हर वातावरण में रहने के बाद भी हरी रहती हैं। अपने अच्छे लुक के अलावा, यह किस्म अपने वायु शुद्धिकरण गुणों के लिए भी जानी जाती है।

मनी प्लांट लगाने के फायदे

घर में मनी प्लांट लगाने से घर के अंदर बाहर का वातावरण शुद्ध रखने में मदद करती हैं। यह मनी प्लांट आपके घर या ऑफिस में एंटी रेडिएटर का काम करता है। यह कंप्यूटर और मोबाइल से निकलने वाले हानिकारक रेडिएशन को सोख लेता है।