Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessघर में छुपा था सैकड़ो वर्षों का राज, उठा पर्दा तो मिला...

घर में छुपा था सैकड़ो वर्षों का राज, उठा पर्दा तो मिला “दूसरी दुनिया का रास्ता”

भारत सहित दुनिया के अन्य देशों का इतिहास भी काफी खूबसूरत रहा है हालांकि आधुनिकता के इस समय में वह पुराना इतिहास अब बंद कमरों तक सिमट कर रह गया है। हालांकि कभी उसे कुछ लोग खोजने की कोशिश करते हैं तो कभी वह खुद ही सामने आ जाता है। आज जिस घटना के बारे में हम आपको बता रहें हैं। वह कुछ ऐसी ही है।

- Advertisement -

घर में मिला पुराना इतिहास

आज हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बता रहें हैं। जिसने अपने घर में ही इतिहास से जुडी ऐसी चीज देखी। जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। इस कपल को अपने घर के नीचे एक बड़ा राज मिला। जब इन्होने इसे एक्स्प्लोर किया तो इन्हें ऐसा लगा की जैसे ये किसी दूसरी दुनिया में चले गए हों।

आपको जानकारी दे दें कि ब्रिटेन के 41 वर्षीय बेन मैन तथा उनकी पत्नी किंबर्ले जेन के साथ 2020 में एक अनोखी घटना घटी। असल में बेन ने 2015 में एक व्यक्ति से घर खरीदा था लेकिन उन्होंने अभी तक इस घर को पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया था। एक दिन बेन को इस घर के एक हिस्से में रखी पुरानी लकड़ियां बदलने का मन किया। ये लकड़ियां अपने पीछे एक पुराना दरवाजा छुपाये हुए थीं।

- Advertisement -

नीचे मिला तहखाना

जब बेन ने लकड़ियां हटाई तो उन्होंने नीचे जाती सीढ़ियां देखी। पहले बेन ने इन सीढ़ियों को नहीं देखा था लेकिन जब बेन नीचे उतरे तो उन्होंने एक तहखाने को पाया। बेन ने इस तहखाने को ट्रांसफॉर्म करने का विचार किया और इस काम में जुट गए।

तहखाने को डिजाइन

तहखाने में शुरुआत में पानी भरा था तथा गंदगी भरी थी। जिसको साफ़ करने के बाद बेन ने इस तहखाने को होम सिनेमा का रूप दे दिया। उस समय बेन की बेटी बेला 1 साल की थी, जो अब 3 साल की हो चुकी है। इस कमरे को ट्रांसफार्म करने में बेन के 4.7 लाख रुपये खर्च हुए। इसमें उन्होंने प्रॉजेक्टर, बार एरिया आदि को बनवाया है। जिसके बाद यह रूम काफी अनोखा दिखाई पड़ रहा है। अक्टूबर 2020 में शुरू हुआ यह काम 2022 में पूरा हुआ है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular