नई दिल्ली। राजस्थानी भाषा में जिस जीव को बिलबिलावणी कहते हैं, वह जहरीली भी होती है। इसको सांप की मौसी भी कहते हैं। शेर- बिल्ली के रिश्ते की कहानियां तो हम बचपन से सुनते चले आ रहे है कि शेर की मौसी बिल्ली को कहा जाता है। लेकिन रिश्ते एक होने के बाद भी ये दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन माने जाते है। बिल्ली का शिकार करने में शेर एक भी मौका नही खोता है। इसी तरह से धरती पर पर जाने वाला सबसे जहरीला जीव सांप के भी रिश्ते कुछ ऐसे ही देखने को मिलते है।

आज हम आपको सांप की भी मौसी के बारे में बताने जा रहे है। जो काफी हद तक सांप से मिलती जुलती लगती है। लेकिन यह स्वभाव में बिल्कुल शांत होती है। इस जीव की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह बिना नर के बच्चे पैदा कर सकती है हालांकि इसको सांप की मौसी आखिर क्यों कहा जाता है। इस बारे में अब हम आपको विस्तार से बता रहें हैं।

कौन है यह जीव

आज हम आपको जिस जीव के बारे में बता दे रहें हैं वो आपके घर के आसपास असानी के साथ हेखने को मिल जाती है। से हम देशी भाषा में बभनी के नाम से जानते हैं। रेप्टाइल प्रजाति की स्किंक (Skink) को लोकभाषा में सांप की मौसी के नाम से भी जाना जाता है। देखने में यह सांप और छिपकली के जैसे दिखाई पड़ती है। इसमें जहर ना के बराबर होता है। इसकी स्किन काफी चमकदार होती है। साल 2020 में जूलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया ने भारत में इसकी 62 प्रजातियों की खोज की है।

बिना नर के पैदा करती है बच्चे

आपको बता दें की बभनीके बारे में यह भी कहा जाता है कि यह एक ही नर से संबंध बनाती है। इसलिए से सच्चे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। असल में ऐसा इसलिए माना जाता है बंभनी यदि यह नर के साथ संबंध बनाने के बाद दूसरे के पास जी है तो इसका नर इसको हमेशा के लिए छोड़ देता है। अतः इस जीव का जीवन में सिर्फ एक ही जोड़ा बनता है। इसके बारे में एक तथ्य यह भी है की संबंध बनाने के दौरान यह नर के स्पर्म को अपने अंदर स्टोर कर लेती है तथा 1 वर्ष तक उसका उपयोग बिना संबंध बनाये बच्चे पैदा कर सकती है।