वर्तमान समय में कितनी बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इस बारे में आप जानते ही होंगे। अब पढ़े लिखे काफी लोग भी रोजगार की तलाश कर रहें हैं। ऐसे में अब काफी लोग खुद का बिजेनस करने का भी मन बना रहें हैं। अतः आज हम आपको एक ऐसे जबरदस्त बिजनेस के बारे में बता रहें हैं।

जिसको आप घर बैठे ही शुरू कर सकते हैं और काफी अच्छी इनकम कर सकते हैं। आपको जानकारी दे दें की आज हम आपको कड़कनाथ मुर्गे के बिजेनस के बारे में बता रहें हैं। इस मुर्गे का मीट आज 1 हजार रुपये किलो सेल किया जा रहा है। यह काफी प्रॉफिट वाला बिजनेस हैं। आइये अब आपको संबंध में विस्तार से जानकारी देते हैं।

सरकार भी दे रहीं है मदद

आपको बता दें कि कड़कनाथ मुर्गे का मीट काफी गर्म होता है जो की स्वस्थ के लिए बेहद अच्छा माना जाता है इसी कारण इस मुर्गे के अंडो के साथ ही इसके मीट की काफी ज्यादा डिमांड 12 महीने बनी रहती है। जानकारी दे दें की इस मुर्गे का पालन छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा होता है। कड़कनाथ मुर्गे के पालन करने में अब दोनों प्रदेशों की सरकारें भी आर्थिक सहायता प्रदान कर रहीं हैं। जिसका लाभ उठा कर आप भी इस मुर्गे का पालन कर सकते हैं।

कड़कनाथ मुर्गे पालन बिजनेस

यदि आप इस मुर्गे का पालन करना चाहते हैं तो आपको करीब 150 वर्ग फिट के स्थान की आवश्यकता पड़ती है। आप शेड बनाकर इतने स्थान में करीब 100 कड़कनाथ मुर्गे के चूजों को पाल सकते हैं। ये चूजे मात्र 5 माह में बाजार में बेचने लायक हो जाते हैं। आपको बता दें कि इस मुर्गे के मीट की कीमत आज 1 हजार रुपये किलो है और इसका अंडा 50 रुपये का मिलता है। अतः आप इस मुर्गे का पालन करके मात्र 5 माह में ही तगड़ी कमाई करना शुरू कर सकते हैं।