Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessजबरदस्त मात्रा में दूध देती है यह भैंस, बना देती है लखपति,...

जबरदस्त मात्रा में दूध देती है यह भैंस, बना देती है लखपति, जान लें पूरी डिटेल्स

आप जानते ही होंगे की आज के समय में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। अतः काफी लोग अब अपनी आय को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त इनकम वाला कोई न कोई काम कर रहें हैं। यदि आप भी घर बैठे अच्छी इनकम करना चाहते हैं तो आप पशुपालन कर सकते हैं। हालांकि पशुपालन खेती किसानी करने वाले लोग काफी समय से करते आ रहें हैं लेकिन इसको आजकल एक व्यवसाय के रूप में लिया जाने लगा है।

- Advertisement -

पशुपालन के अंतर्गत आप दूध का व्यवसाय कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक अच्छी नस्ल की भैंस चाहिए होती है जिसके बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहें हैं। यह भैंस आपको निश्चित रूप में से तगड़ी आमदनी कराती ही है। आइये अब आपको इस भैंस की नस्ल के बारे में जानकारी देते हैं।

मुर्रा नस्ल की भैंस

आज हम आपको मुर्रा नस्ल की भैंस के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। इस नस्ल की भैंस का दूध काफी गाढ़ा और नंबर 1 का होता है। इसके दूध में भरपूर मात्रा में वसा पाई जाती है। इसका सेवन करने वाला व्यक्ति जल्दी ही बलिष्ठ बन जाता है। बच्चों तथा रोगियों के लिए भी मुर्रा नस्ल की भैंस का दूध काफी लाभप्रद माना जाता है। इस दूध में पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है। आइये अब आपको मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान का तरीका बताते हैं।

- Advertisement -

ऐसे करें पहचान

जानकारी दे दें की मुर्रा नस्ल की भैंस अन्य सामान्य भैंसके मुकाबले काफी चौड़ी होती है। इसका रंग काला तथा चमकदार होता है। इसके सींग भी जलेबी की तरह घुमावदार होते हैं। यदि आप दूध का व्यवसाय करना चाहते हैं तो आपको मुर्रा नस्ल की भैंस का पालन अवश्य करना चाहिए। इसका दूध आपको काफी अच्छा मुनाफ़ा कराता ही है। अधिकतर दूध का व्यवसाय करने वाले लोग भी इस भैंस का पालन करते हैं तथा अच्छा मुनाफ़ा कमाते हैं। इसकी आयु 26 वर्ष होती है और हरियाणा में इसको “काला सोना” भी कहा जाता है।

जान लें कीमत

आपको जानकारी दे दें की यह भैंस हरियाणा के रोहतक, हिसार, जिन्द व करनाल जिले तथा दिल्ली व पंजाब में काफी संख्या में पाई जाती है। विदेशो में यह इटली, बल्गेरिया, मिस्र आदि देशों में पाई जाती है। भारत में सामान्य भैंस का वार्षिक दुग्ध उत्पादन 491 लीटर के लगभग माना जाता है। हमारे देश में तीन तरह की भैंसे प्रमुख रूप से मिलती हैं, जिनमें मुर्रा, मेहसना और सुरति प्रमुख मानी जाती हैं। इसकी कीमत की बात करें तो बता दें की मुर्रा भैंस की कीमत 60 हजार से 2 लाख रुपये के बीच होती है। यह एक दिन में आपको 15 लीटर तक दूध प्रदान कर सकती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular