Wednesday, December 31, 2025
HomeMiscellaneous indiaचिड़ियाघर में पल रहे मगरमच्छ के पेट से एक एक करके निकले...

चिड़ियाघर में पल रहे मगरमच्छ के पेट से एक एक करके निकले 70 सिक्के, नजारा देख लोग हुए हैरान

नई दिल्ली। चिड़ियाघर लोगों के मनोंरंजन की ऐसी जगह होती है जहां जगंलों पर रहने वाले कई तरह के जानवरों को लाकर उसमें रखा जाता है और लोग इससे देखकर कई तरह की जानकारिया प्राप्त करते है। इन जानवरों को जू घर में रखने के दौरान इन्हे हर तरह की वो बड़ी सुविधाएं दी जाती है जो उन्हें जगंलो में मिलती है। लेकिन इसके बाद भी जूं-घर में रहने वाले जानवर में तरह तरह की बीमारिया देखने को मिल ही जाती है। कभी कभी तो कुछ ऐसी चीजों को खा लेते है जो उनकी जान पर बन आती है।

- Advertisement -

ऐसा ही एक अजीबो-गरीब और हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका में देखने को मिला। जहां पर पाले गए मगरमच्छ के पेट से एक एक करके 70 सिक्के निकाले गए।  इस खबर को जिसमें भी सुना वो दंग रह गया।

बता दें कि ये मामला अमेरिका के Henry Doorly Zoo का है, जिसमें एक मगरमच्छ ने जू पड़े 70 सिक्के निगल लिए जिसके बाद उसे काफी परेशानी होन लगी।

- Advertisement -

मगरमच्छ के पेट में पड़े सिक्कों का खुलासा चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों ने जांच के दौरान किया, जिसके जानने के बाद चिड़ियाघर में रह रहे कर्मचारी अधिकारी भी हैरान थे।

आपको बता दें कि Henry Doorly Zoo में पल रहा ल्यूसिस्टिक नाम का मगरमच्छ जिसकी आयु 36 वर्ष की है के पेट से 70 सिक्कों सर्जरी के दौरान मिकलें। जिनकी कीमत 7 डॉलर बती जा रही है। सर्जरी करने के बाद मगरमच्छ की हालात में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। बता दें कि ल्यूसिस्टिक प्रजाति का मगरमच्छ सफेद रंग के होता हैं जो भारत में रहने वाले मगरमच्छ से काफी अलग होते हैं। इन मगरमच्छों की आंखे गुलाबी रंग की होती हैं। इस मगरमच्छ के पेट से सिक्कों को निकालने के बाद चिड़ियाघर जानवरों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है।

ऐसा मामला सामने आने के बाद अब चिड़ियाघर में एक नोटिस लगा दिया गया है कि वहां पर आने वाले लोंगों से अपील की जाती है, कि वे लोग ऐसा कोई भी चीज जलाशय में  या यहां किसी भी स्थान में ना डाले, जिससे खाने के बाद इसका गलत असर जानवरों के शरीर में देखने को मिलें। यहा पर आकर किसी भी तरह काी धातु  और सिक्के ना फेंके। जिससे वहां के जानवरों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

 

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular