Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessइस ख़ास नस्ल की मुर्गी को पालने से करेगें लाखों की कमाई,...

इस ख़ास नस्ल की मुर्गी को पालने से करेगें लाखों की कमाई, अंडे के साथ चिकिन भी मिलता है मंहगा

नई दिल्ली। हमारे देश मे कृषि के साथ साथ पशुपालन उधोग भी काफी तेजी से फल फूल रहा है। लोग इसका व्यवसाय कर कम लागत मे जमकर कमाई कर रहे है। जिसमें लोग गाय-भैंस, बकरी या मुर्गी का पालन कर रहें हैं और च्ची खासी कमाई कर रहे है।

- Advertisement -

यदि आप मुर्गी पालन के व्यवसाय में रूचि रखते है तो आज आपको ऐसी नस्ल की मुर्गी के बारे में बता रहे है जो आपको ले सोने का अंडा बनकर साबित हो सकती है। इस नस्ल की मुर्गी का नाम कड़कनाथ है। जिसे आमतौर पर कड़कनाथ मुर्गा कहा जाता है। इसकी डिमांड भारत मे काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। आइये जानते है कड़कनाथ मुर्गा पालन के बारे में..

कड़कनाथ मुर्गो की सुविधा

यदि आप कड़कनाथ मुर्गे का व्यवसाय करने के बारे में सोच रहे है तो इसकी शुरूआत आप 50 कड़कनाथ मुर्गो से कर सकते है जिसके लिए आपके पास 50 स्क्वॉयर फीट जमीन का होना जरूरी है। यदि इस मुर्गी फार्म हाउस के आसपास खेत हो तो बहुत ही बेहतर साबित होगा।

- Advertisement -

मुर्गी फार्म हाउस बनाने के लिए आपको शेड की जालीदार दीवार बनानी होगी, ताकी हवा आरपार जा सके। शेड की छत पर सीमेंट की शेड लगाए तथा रात में लाइट का पूरा इंतजाम रखें।

कड़कनाथ मुर्गे का आहार

कड़कनाथ मुर्गे को पालने के लिए उनके आहहर में चावल का चोकर, मकई का चोकर तथा सरसों की खल का होना जरूरी होता हैं। इनसे मुर्गिया स्वस्थ रहती है।

जान लें खर्च

यदि आप 50 चूजों से इस व्यवसाय की शुरूआत करते है तो इसका खर्चा 50 हजार रुपये के लगभग आएगै। इसके अलावा आपको आहार के लिए 15 हजार रुपये का बजट लेना होगा। चूजे खरीदने के लिए आपको 10 हजार रुपये का बजट लेना होगा। बस इसके बाद में आपका मुर्गा पालन का व्यवसाय शुरू हो जाता है।

जान लें कमाई के बारे में

कड़कनाथ मुर्गे के अंडे काफी महंगे होते हैं। इसके एक अंडे की कीमत वर्तमान में 30 रुपये है। वही कड़कनाथ मुर्गे की कीमत 3 हजार रुपये है। इसके अलावा अतः आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस मुर्गे का पालन कर आप कितनी ज्यादा कमाई कर सकते हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular