आजकल पशुपालन को एक व्यवसाय की तरह लिया जा रहा है। काफी लोग पशुपालन कर अच्छा मुनाफ़ा कमा रहें हैं। बड़ी संख्या में लोग अब पशुपालन कर रहें हैं। सरकार भी अब कई प्रकार की योजनाओं के जरिये पशुपालन करें वाले लोगों को बहुत से लाभ प्रदान कर रही है। यदि आप घी, दूध, दही जैसी चीजों का व्यवसाय कर अच्छा लाभ कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ख़ास नस्ल की गाय के बारे में जानकारी दे रहें हैं। आपको बता दें की गिर नस्ल की गाय के बारे में आज हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहें हैं। जिसके जरिये आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

गिर नस्ल की गाय की पहचान

आपको इसकी पहचान के बारे में बता दें की इस गाय के शरीर पर लाल, भूरे तथा सफ़ेद रंग के धब्बे पाए जाते हैं। इसके काम सामान्य आकार से कुछ बड़े होते हैं तहा गर्दन ढीली तथा नीचे की और गर्दन की खाल नीचे की और लटकी हुई होती है। इसका वजन लगभग 385 किग्रा का होता है। इसकी ऊंचाई लगभग 130 cm की होती है। जब की इस नस्ल की नर गाय का वजन 545 किलोग्राम और ऊंचाई 135 सेंटीमीटर तक होती है।

गिर नस्ल की गाय का आहार

आपको बता दें की इस गाय के दूध की मात्रा तथा गुणवत्ता इसको दिए गए आहार पर निर्भर करती है। यदि आप इसको अच्छा आहार प्रदान करते हैं तो यह आपको काफी ज्यादा मात्रा में बेहतरीन गुणवत्ता वाला दूध प्रदान करती है। तिल, अलसी, मक्की को यह अपने भोजन में काफी चाव के साथ में खाती है। अतः यदि आप दूध का व्यवसाय कर अच्छी इनकम प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस गाय को पाल कर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। आप डेयरी फार्म को खोलकर भी अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

देती है 80 लीटर तक दूध

जानकारी दे दें की गिर नस्ल की गाय अन्य नस्ल की गायों से काफी अच्छी होती है। यह आपको काफी ज्यादा मात्रा में दूध प्रदान करती है। जानकारी के लिए बता दें की यह गाय आपको 50 से 80 लीटर दूध प्रतिदिन प्रदान करती है। इसके दूध में वसा तथा प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इस नस्ल की गाय का दूध छोटे बच्चों के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसके दूध का सेवन करने वाला व्यक्ति जल्दी ही बलिष्ठ हो जाता है।