Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessVivo इस फोल्डेबल फोन को जल्दी ही भारत में करेगा लांच, जान...

Vivo इस फोल्डेबल फोन को जल्दी ही भारत में करेगा लांच, जान लें डिटेल्स

आपको बता दें की चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने हालही में अपने फोल्डेबल फोन X Fold 3 को X Fold 3 Pro के साथ में लांच किया है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 को दिया गया है।

- Advertisement -

पावर के लिए इस फोन में 5,500 mAh की दमदार बैटरी दी हुई है। जो की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन का लुक काफी काफी आकर्षक है और इसलिए यह देखने में काफी बेहतरीन लगता है। आइये अब आपको इसके संबंध में विस्तार से बताते हैं।

बेहतरीन हैं फीचर्स

Vivo X Fold 3 में आपको काफी जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। बता दें की इसमें 8.03 इंच 2K प्राइमरी डिस्प्ले दी हुई है। कंपनी भारत में इस फोन को जल्दी ही लांच कर सकती है। फोल्ड करने पर इसका डिस्प्ले 10.2 mm का है। यह Vivo X Fold 2 की जगह लेगा। इसको सबसे पतला फोल्डेबल फोन बताया जा रहा है।

- Advertisement -

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी हुई है। जिसके अंतर्गत आपको 50 मेगापिक्सल का VCS बायोनिक सेंसर प्राइमरी कैमरे के तौर पर दिया जाता है। इसके अलावा इसमें एक अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर और 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट शूटर दिया गया है। इसके कवर तथा मेन डिस्प्ले दोनों में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Vivo Y100t के फीचर्स

जानकारी दे दें की पिछले महीने ही Vivo ने Vivo Y100t को लांच किया है। इसमें आपको 6.64 इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर लगाया गया है। पावर के लिए इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी हुई है। यह 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस फोन को चीन में लांच किया है। बता दें की इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,449 (लगभग 17,650 रुपये) है। इसके अलावा इसके 12 GB + 256 GB का CNY 1,649 (लगभग 19,310 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का का CNY 1,849 (लगभग 21,660 रुपये ) है।

इसको Snowy White, Far Mountain Green और Moon Shadow Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें ड्यूल नैनो सिम दिए गए हैं। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी तथा वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular