वर्तमान समय सोशल मीडिया का है। आजकल न जाने कितने ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जो काफी ज्यादा देखें जाते हैं। इस प्रकार के वीडियो वायरल वीडियो की कैटेगिरी में आते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो यहां दिखा रहें हैं। जो काफी देखा जा रहा है। यह वीडियो काफी शोकिंग है। इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा वह हैरान रह गया।

पाकिस्तान का है वीडियो

सबसे पहले आपको बता दें की यह वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद से सामने आया है। वीडियो में एक महिला को तेज स्पीड में गाड़ी चलाने से रोके जाने पर पुलिस अधिकारियों से बहस करते दिखाया गया है। स्थिति उस समय बिगड़ती है, जब महिला घटना स्थल से भागने का प्रयास करती है और इस स्थिति में एक पुलिस वाला घायल हो जाता है। इस्लामाबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया है की यह घटना जनवरी में घटित हुई थी।

वीडियो में आप देख सकते हैं की कैसे टूटे हुए टोल प्लॉजा के माध्यम से निकलकर भागने के चक्कर में महिला ने पुलिसकर्मी के ऊपर ही गाड़ी को चढ़ा डाला था हालाकि गश्ती गाड़ी महिला को पकड़ने में सफल रही। इस वीडियो के कैप्शन में एक उर्दू मैसेज लिखा है जिसका अनुवाद करने पर पाया है की यह “प्रभावशाली महिला ने ओवरस्पीडिंग के लिए उसे रोकने और चालान करने पर ट्रैफिक वार्डन पर हमला कर दिया।” लिखा गया है। इस वीडियो को अब तक 66,000 से ज्यादा बार देखा गया है और काफी लोगों ने अपने कमेंट भी इस पर किये हुए हैं।

यूजर ने किये कमेंट

कई यूजर ने इस वीडियो पर अपने कमेंट कर अपने विचार व्यक्त किये हैं। एक यूजर ने लिखा है “राज्य द्वारा पूर्व नियोजित हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और कोई माफी नहीं होनी चाहिए।” एक दूसरे यूजर ने लिखा है “कुछ लोग अहंकार के प्रतीक हैं; इन लोगों को उनके पास मौजूद सारी शिक्षा, अभिजात्य वर्ग और असीमित धन से तैयार नहीं किया जा सकता है।” इस प्रकार अनेक लोगों ने अपने विचार कमेंट में दिए हैं।