Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessसांप बार बार क्यों निकालते हैं अपनी जीभ, जाने इसके पीछे का...

सांप बार बार क्यों निकालते हैं अपनी जीभ, जाने इसके पीछे का बड़ा सच ,चौंका देगा यह रहस्य

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप की ही प्रजाति ही सबसे खतरनाक मानी जाती है। जिसके डर से लोग दूर भाग जाते है। बारिश का मौसम आते ही ये सरीसृप बिल से निकलकर बाहर आ जाते है। और जगल के साथ घर के आसपास भी देखे जा सकते है। आपने जब भी सांप को देखा होगा तो इस बात को जरूर गौर किया होगा कि सांप हर पल बार बार अपनी जीभ को बाहर निकालता हैं। आखिर सांप का बार बार इस तरह से जीभ निकलने वाले स्वभाव से लोग परिचित नही है जिसके बारे मे हम आपको जानकारी देने जा रहें हैं।

- Advertisement -

सांप निकालते हैं जीभ

सांप के बार बार जीभ बाहर कनिकालने का कारण लोगों को डराना नही बल्कि इसके पीछे का रहस्य ही अलग है। लाइव साइंस रिपोर्ट के अनुसार यदि किसी भी प्रजाति का सांप बार बार अपनी जीभ को बाहर निकाल रहा होता है तो इसका मतलब यह है की वह अपने आसपास के आने वाले खतरें को जानने की कोशिश कर रहा है। इस प्रकार से सांप अपने आसपास के वातावरण को सूंघने की कोशिश करते हैं।

यह है जीभ निकालने का असल कारण

आपको बता दें की सांपो ना तो सुन सकते है और नाही देखने की क्षमता काफी तेज होती है। इसी कारण वे अपने आसपास हो रहे वातावरण का आभास करने के लिए बार बार जीभ निकाल कर महसूस करते हैं। इतना ही नही सांप अपनी जीभ से बाहर मौजूद कणों को इकठ्ठा करके किसी भी गंध को पहचानने का क्षमता रखते हैं। इसके बाद सांप अपनी जीभ को जैकबसन नामक अंग में डाल लेते हैं, जो की इनके मुंह के ऊपरी हिस्से में पाया है। जैकबसन में सांपो की नुकीली जीभ अच्छे से फिट हो जाती है।

- Advertisement -

आपको बता दें की सांप बाहर से जो भी कणों को इकट्ठा करते है वो जैकबसन में पहुंचते हैं तो वहां के कुछ कैमिकल इन कणो के साथ मिलकर सांप के मस्तिष्क को संदेश भेजते हैं जिससे सांप को उसकी गंध के बारे में पता लग जाता है। और गंध को पहचान कर ही सांप खतरे  को जानकर सतर्क हो जाते हैं। अतः साफ़ हो जाता है की सांप अपने बाहरी खतरें की जानकारी के लिए अपने मुंह से बार बार जीभ को बाहर निकालते हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular