Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessदुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत लाख नही बल्कि 40 करोड़ रुपये,...

दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत लाख नही बल्कि 40 करोड़ रुपये, खासियतें जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। हमारे देश में, गाय पालने की परंपरा काफी लंबे समय से चली  रही है। जिसकी सेवा करने के साथ साथ यह लोगों की जीविका का साधन भी मानी जाती है। बैसे तो देश में गाय की कई तरह की नस्ल देखने को मिलती है। जो ज्यादा दूध देने के लिए जानी जाती है।

- Advertisement -

कुछ नस्ल की गाए तो ऐसी भी होती है जो ज्यादा दूध देने वाली होने के साथ सेहत के लिए भी काफी उपयोगी सिद्ध होती है। लेकिन इस नस्ल की गाय बाजार में काफी महंगी है। जिसकी शुरूआत  ही 5 लाख से होती है।

लेकिन इसके बीच एक ऐसी भी नस्ल की गाय है जिसकी कीमत लाखों में नही बल्कि करोड़ों में होती है। 40 करोड़ रुपये की कीमत के साथ बिकने वाली इस गाय ने दुनिया में यह एक नया रिकार्ड बनाया है।

- Advertisement -

सबसे महंगी बिकने वाली यह गाय आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की है, इस गाय को वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस के नाम से जाना जाता है। ब्राजील में एक नीलामी में इस गाय की कीमत 4.8 मिलियन अमरीकी डॉलर लगाई गई थी, जिसको भारत के रुपये के ह‍िसाब से देखें तो 40 करोड़ रुपये के बराबर है।

इस तरह से यह दुनिया की सबसे महंगी कीमत पर बेची जाने वाली गाय बन गई है। बता दें कि मकीले सफेद फर और कंधों के ऊपर विशिष्ट तरह का बल्बनुमा कूबड़ वाली यह गाय भारत की मूल न‍िवासी है। लेकि नइसकी डिमांड ब्राजील में ज्यादा देखने को मिलती है। इस नस्ल की गाय का वैज्ञानिक नाम बोस इंडिकस है। वैज्ञान‍िकों के अनुसार, यह भारत के ओंगोल मवेशियों की वंशज है जिसको मजबूती के ल‍िए जाना जाता है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular