Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessनहीं देखी होगी “सांप की मौसी”, जानें क्यों माना जाता है प्यार...

नहीं देखी होगी “सांप की मौसी”, जानें क्यों माना जाता है प्यार का प्रतीक

अपने अपने बचपन में अपने बड़े लोगों से काफी कहानियां सुनी ही होगी। आपको याद होगा की उनमें से बहुत सी कहानियों में बिल्लो को शेर की मौसी कहा जाता है। असल में बिल्ली के अंदर भी शेर जैसे कुछ गुण होते हैं और बिल्ली का चेहरा मोहरा भी कुछ शेर की ही तरह का होता है।

- Advertisement -

इस कारण बिल्ली को शेर की मौसी कहा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में आपको बता रहें हैं। जिसे “सांप की मौसी” कहा जाता है। इस जीव की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह बिना नर के बच्चे पैदा कर सकती है हालांकि इसको सांप की मौसी आखिर क्यों कहा जाता है। इस बारे में अब हम आपको विस्तार से बता रहें हैं।

कौन है यह जीव

आज हम आपको जिस जीव के बारे में जानकारी दे रहें हैं वह असल में रेप्टाइल प्रजाति की स्किंक (Skink) है। इसी को लोकभाषा में सांप की मौसी के नाम से भी जाना जाता है। देखने में यह सांप तथा छिपकली का मिक्सचर दिखाई पड़ती है। हालांकि यह जहरीली नहीं होती तथा घरों के कोनों तथा छोटी मोटी घास में आसानी से मिल जाती है। इसकी स्किन काफी चमकदार होती है। जिसके कारण यह जीव काफी खूबसूरत लगता है। साल 2020 में जूलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया ने भारत में इसकी 62 प्रजातियों की खोज की है।

- Advertisement -

बिना नर के पैदा करती है बच्चे

आपको बता दें की इस जीव को सच्चे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। असल में ऐसा इसलिए माना जाता है क्योकि यदि यह एक नर के साथ में संबंध बना लेती है तो दूसरे नर के साथ में कभी संबंध नहीं बनाती है। यदि यह ऐसा करती है तो इसका नर इसको हमेशा के लिए छोड़ डालता है। अतः इस जीव का जीवन में सिर्फ एक ही जोड़ा बनता है। इसके बारे में एक तथ्य यह भी है की संबंध बनाने के दौरान यह नर के स्पर्म को अपने अंदर स्टोर कर लेती है तथा 1 वर्ष तक उसका उपयोग बिना संबंध बनाये भी कर सकती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular