नई दिल्ली। हमारे देश में हर किसान खेती करने के साथ पशुपालन का का व्यवसाय ज्यादा करता है। जिससे कृषिप्रधान देश में अनाज के साथ साथ घी दूध का भंडार बना रहता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते ह कि कुछ नस्ल के पशु ऐसे भी होते है जो देसी पशुओं के मुकाबले ज्यादा खास होते है। इनके पालने से आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। इन दिनों पशु पालन व्यवसाय काफी अच्छा फल फूल रहा हैं। यदि आप भी पशुपालन उधोग को बढ़ावा देना चाहते है। तो गिर नस्ल की गाय को पालकर जबरदस्त कमाई कर सकते है। गिर गाय आपको प्रतिदिन 50 से 80 लीटर दूध देती हैं।

गिर नस्ल की गाय

आपको बता दें कि गिर नस्ल की गायें देसी गाय के अपेक्षा काफी अच्छी मानी जाती हैं। यदि आप इसको खरीद लेते हैं तो ये गायें कुछ ही समय में आपका पैसा कवर करा देती हैं। इस नस्ल की गायों का दूध काफी पौष्टिक होता है। बीमार लोगों तथा छोटे बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। यदि आप इस नस्ल की गायें पालते हैं तो आपको इन्हें ठंडी तथा साफ़ जगह पर रखना होता है।

गिर नस्ल की गायों की पहचान

इस नस्ल की गायों की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि इनका रंग लाल, सफ़ेद भूरे रंग के धब्बे के साथ होता हैं। आकार में बड़ी होने के साथ इन गायों का गला ढीला और लटकी हुई खाल होती है। गिर नस्ल की गायों का वजन 385 किग्रा तथा ऊंचाई 130 cm होती है। वही नर गाय का वजन लगभग 545 किलोग्राम और ऊंचाई 135 सेंटीमीटर होता है।

गिर नस्ल की गाय का आहार

इस गाय की खुराक सही तरीके से मिले तो यह दूध की मात्रा अच्छी देती है। इनके आहार में आप मक्का, बाजरा, गेहूं, जौं, जौं चावल, मूंगफली, सरसों, सों तिल, अलसी, मक्की से बने चुनी खरी दे सकते है। इस गाय की देखभाल अच्छी तरह से करने पर आप इससे महीनेभर में अच्छा पैसा कमा सकते हैं साथ ही डेयरी फार्म खोलकर तगड़ी कमाई कर सकते हैं।