Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous indiaLove Vastu Tips: यदि पति पत्नि अपने रिश्तों को बनाना चाहते है...

Love Vastu Tips: यदि पति पत्नि अपने रिश्तों को बनाना चाहते है रोमांटिक, तो करें इन वास्तु टिप्स को फॉलो

नई दिल्ली: पति पत्नि का रिश्ता प्यार और विश्वास की डोर से टिका रहता है। यदि रिश्तों के बीच प्यार ना रहे है तो इसमें दूरियां के साथ तकरार अपने आप जगह बना लेती है यदि आप अपने रिश्ते को रोमांस से भरपूर मचाना चाहते है तो आज हम आपको ऐसे टिप्स के बारे में बताना चाह रहे है जो पति पत्नि के रिश्ते में मजबूती लाने का काम करती है।

- Advertisement -

शादी के बाद रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। इससे आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को फिर से खुशहाल और रंगीन बना सकते है। जानिए वास्तु टिप्स से जुड़ी वो खास बातें जो पति-पत्नी के बीच बनाएगें प्यार..

बेडरूम में ये 5 चीजें रखनी चाहिए

वास्तु सलाहकार कृष्ण कुमार भार्गव के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस हमेशा बना रहे इसके लिए जरूरी है कि बेडरूम में कभी भी दर्पण ना रखें। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में दर्पण रखना अच्छा माना जाता है। हालाँकि, दर्पण को बिस्तर के ठीक सामने न रखें।

- Advertisement -

शादीशुदा लोगों को हमेशा अपने बेडरूम में लव बर्ड्स की तस्वीरें रखनी चाहिए। ऐसा करना वास्तुशास्त्र में काफी शुभ माना जाता है। इन तस्वीरों को रखने से पति पत्नि के बीच का प्यार और अधिक गहरा होता है। यह तस्वीर प्यार का एहसास कराती है। जो प्यार का प्रतीक मानी जाती है।

शादीशुदा लोगों के कमरे में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक चीजें नही रहनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार शयनकक्ष में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे नाकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश तेजी के साथ होता है जिससे यह नाकारात्मक ऊर्जा रिश्ते पर बुरा असर डालने का काम करती है। मोबाइल, लैपटॉप आदि को शयनकक्ष से दूर रखें।

अक्सर लोग अपने शयनकक्ष को सुंदर दिखाने के लिए उसे फूलों से सजाकर रखते हैं, लेकिन कभी भी अपने शयनकक्ष में मुरझाए और कांटेदार फूल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ता है। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में हमेशा ताजे और खिले हुए फूलों को ही रखना चाहिए।

शादीशुदा जोड़ों के बेडरूम में मनी प्लांट काफी शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार बेडरूम में मनी प्लांट रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह शुक्र ग्रह का प्रतीक है। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होते हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular