Wednesday, December 31, 2025
HomeDiscoverइस रेलवे स्टेशन पर एक साथ खड़ी हो जाती हैं 44 ट्रेने,...

इस रेलवे स्टेशन पर एक साथ खड़ी हो जाती हैं 44 ट्रेने, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम, जानें कहां है यह स्टेशन

भारतीय रेलवे की चर्चा देश विदेश में अक्सर होती है। लाखों लोग प्रतिदिन इससे अपने गंतव्य तक पहुँचते हैं। हालांकि भारत में रेलवे नेटवर्क की ही तरह कई ऐसी विशाल चीजें हैं। जिनकी चर्चा दुनियाभर में होती है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं।

- Advertisement -

यह स्टेशन इतना बड़ा है की यहां पर 44 ट्रेनें एकसाथ खड़ी हो सकती हैं। बता दें कि यह रेलवे स्टेशन भारत में नहीं है बल्कि अमेरिका में है। इसका नाम ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल है। इसका निर्माण 1903 से 1913 के बीच किया गया था। ख़ास बात यह है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

ऐसा है ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल स्टेशन

आपको बता दें कि ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल दुनिया का सबसे विशाल रेलवे स्टेशन है तथा यह अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। इस विशाल स्टेशन का निर्माण उस समय हुआ जब बड़ी मशीने नहीं हुआ करती थीं। इसके निर्माण में 2 वर्ष के अधिक का समय लग गया था।

- Advertisement -

आपको यह जानकर हैरानी होगी की इस स्टेशन पर 44 प्लेटफार्म हैं। जिन पर 44 रेलगाड़ियां एक साथ खड़ी की जा सकती हैं। इस स्टेशन से प्रतिदिन 660 मेट्रो नॉर्थ ट्रेन्स गुजरती हैं तथा 1,25,000 यात्री प्रतिदिन यहां से सफर करते हैं। इसमें अंडरग्राउंड लेवल्स भी हैं। जिनमें 41 ट्रैक्स ऊपर की और तथा 26 ट्रैक्स नीचे बने हुए हैं। 48 एकड़ जमीन में यह स्टेशन बना हुआ है।

हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आया है यह स्टेशन

आपको बता दें कि यहां पर एक सीक्रेट प्लेटफॉर्म भी है। जो की बगल वाले वॉल्डोर्फ एस्टोरिया होटल के नीचे बना हुआ है। प्रेसिडेंट फ्रैंकलिन रूसवेल्ट होटल से सीधे इसी मार्ग से नीचे की और निकलते थे ताकी वे आम जनता की नज़रों से बच सकें।

बताया जाता है कि प्रतिवर्ष इस स्टेशन पर 19 हजार चीजें खो जाती हैं, जिनमें से 60 फीसदी चीजें प्रशासन ढूंढकर जनता को लौटा देता है। इसके अलावा इस स्टेशन को कई हॉलीवुड फिल्मों में भी दिखाया गया है। यहां पर अक्सर फिल्मों की शूटिंग होती रहती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular