Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverआखिर नेवले पर क्यों नहीं होता सांप के विष का प्रभाव, कारण...

आखिर नेवले पर क्यों नहीं होता सांप के विष का प्रभाव, कारण जान हो जाएंगे हैरान

सांप और नेवले की लड़ाई के बारे में काफी कुछ सुना और पढ़ा जाता है। कई लोगों ने इन दोनों की लड़ाई को देखा होगा। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कभी इन दोनों की लड़ाई को देखा भले ही नहीं हो लेकिन इनके बारे में सुना जरूर होगा। सांप और नेवले की लड़ाई में एक खास बात यह है की इस लड़ाई में हमेशा ही नेवला विजयी होता है और सांप मारा जाता है। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहें की नेवला ही हमेशा इस लड़ाई में क्यों जीतता है और सांप के विष का उस पर कोई प्रभाव क्यों नहीं पड़ता है। आइये अब आपको इस तथ्य के बारे में विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

यूजर ने उठाया था सवाल

जानकारी दे दें की कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा पर इससे सम्बंधित एक प्रश्न एक यूजर ने उठाया था। उन्होंने पूछा था की नेवले और सांप की लड़ाई में हमेशा नेवला ही क्यों जीतता है और सांप के विष का उस पर कोई प्रभाव क्यों नहीं पड़ता है। इस प्रश्न का उत्तर कई यूजर्स ने दिया था। जिसका सारांश हमने आपके लिए नीचे दिया है।

यह है असल कारण

आपको जानकारी दे दें की सांप नेवले की दृष्टि में सिर्फ भोजन हो होता है। ऐसे में जब किसी सांप के सामने नेवला आ जाता है तो खुद की तथा अपने बच्चों की रक्षा के लिए सांप ही सबसे पहले आक्रमक होता है। इसके बाद ही सांप और नेवले की लड़ाई की शुरुआत हो जाती है। इस लड़ाई के दौरान सांप कई बार नेवले को डसता है लेकिन नेवले पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसका कारण यह है की नेवले के शरीर में एसिटाइलकोलिन नामक पदार्थ होता है, जो की सांप के विष के प्रभाव को तुरंत कम कर देता है और नेवला मरने से बच जाता है। इस प्रकार से नेवले तथा सांप की लड़ाई में हमेशा नेवला ही विजयी होता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular