Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverबाज और चील में कौन है सबसे ज्यादा तेज, जानें दोनों में...

बाज और चील में कौन है सबसे ज्यादा तेज, जानें दोनों में अंतर

आकाश में उड़ने वाले जीव यानि की पक्षियों की पूरी दुनिया में 10,906 प्रजातियां पाई जाती है, इनमें से सिर्फ 1,353 पक्षी प्रजाति का घर भारत है। इनमें से कुछ पक्षियों को काफी ऊंची उड़ान भरना बहुत अच्छा लगता है।

- Advertisement -

इसमें से पहले नंबर पर चील और दूसरे नंबर पर बाज का नाम आता है। इसके अलावा इन दोनों पक्षियों की नजर काफी तेज होती है। जब वह ऊंचाई से उड़ान भरते हैं तो उसमें भी जमीन में बैठे अपने शिकार को आसानी से देख लेते हैं और उसका शिकार भी कर लेते हैं।
लेकिन इन दोनों पक्षियों में काफी अंतर होता है और आज हम आपको इन दोनों पक्षियों के अंतर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

चील और बाज में अंतर
• आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चील का आकार बाज से बड़ा होता है और यही इन दोनों में मुख्य अंतर होता है। चील का आकार बड़ा होने से उसके पंख ज्यादा फैलते हैं तो वहीं बाज के पंख चील से कम फैलते हैं।

- Advertisement -

• इन दोनों के बीच के शरीर के रंग की बात करें तो बाज का रंग ऊपर से लाल, पीला और नीचे से सफ़ेद होता है। तो वहीं चील का रंग गोल्डन, ब्लैक, ग्रे या भूरे रंग की होती है।

• इन दोनों पक्षियों की चोंच में भी अंतर होता है। बाज की चोंच काले रंग की होती है और चील की चोंच पीले या सफ़ेद रंग की होती है।

• इन दोनों के शिकार में भी अंतर पाया जाता है, बता दें की बाज ज्यादातर खरगोश, चूहा आदि छोटे आकार के जीवों का शिकार करता है। तो वहीं चील सांप और मछली जैसे जीवों का शिकार करती है।

• बाज को उसकी रफ़्तार के लिए जाना जाता है, यह 4-8 मीटर नीचे की चीजों को भी आसानी से देख सकता है। जबकि चील खुद से शिकार नहीं करती बल्कि दूसरे पक्षियों का खाना छीन कर खाती है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular