Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverहवा में पक्षी के जैसे उड़ती है ये मछली, वीडियो में...

हवा में पक्षी के जैसे उड़ती है ये मछली, वीडियो में कैद हुआ मछली का कारनामा

हमारी इस दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाये जाते है जिनको देख कर हैरानी होती है कि क्या ऐसी भी चीज होती है। किस जीव का रंग रूप अनोखा होता है तो कभी किसी का बर्ताव या व्यवहार काफी अजीब होता है।

- Advertisement -

आपने पानी में तैरने वाली तरह-तरह के रंग वाली मछलियां देखी होंगी जो बहुत ज्यादा अच्छी लगती हैं। तो कुछ मछलियां बहुत ज्यादा खतरनाक होती है और किसी का साइज बहुत ज्यादा होता है।

लेकिन इन सबके बारे में एक बात समान है कि ये साऱी मछलियां पानी में रहती है और पानी से बाहर निकलने पर सांस नहीं ले पाती हैं, जिससे वह मर जाती है।

- Advertisement -

लेकिन क्या आपने कभी ऐसी मछली के बारे में सुना है जो पानी में तैरने के अलावा हवा में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ती है। जी हां, इस अनोखी मछली का नाम फ्लाइंग फिश है और यह पानी में तैरने के अलावा हवा में उड़ती भी है जिसके कारण इसको फ्लाइंग फिश कहा जाता है।

हवा में उड़ सकती है यह मछली
दरअसल ये मछली पानी के बाहर आसमान में करीब 66 फिट की ऊंचाई पर आराम से उड़ सकती है। यह 45 सेकंड तक हवा में आसानी से उड़ती है, और यह उड़ने से पहले 70 बार अपने पंखों को फड़फड़ती हैं। इस फिश को कई बार समुद्र के 2 मीटर की ऊंचाई तक उड़ते हुए देखा गया है। इस फ्लाइंग फिश की लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक ही होती हैं, तो वहीं इसका वजन 900 किलोग्राम तक होता है। बता दें कि यह मछली एक्सो कोटिडे फैमिली का हिस्सा है और दुनिया भर में इसकी करीब 40 से ज्यादा प्रजातियां हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फ्लाइंग फिश
इस समय फ्लाइंग फिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्हेल मछली इनका शिकार करने आ रही है और यह मछलियां तेजी से हवा में उड़ रही है। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है।

कहां पाई जाती है ये मछलियां
ज्यादातर इन फ्लाइंग फिश को समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई में पाया जाता है। इस प्रजाति की मछली को अमेरिका के पेसिफिक और अंटार्कटिका महासागर के किनारे पर देखा गया है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular