Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverहवा में पक्षी जैसे उड़ती है ये खास मछली, वीडियो में मछली...

हवा में पक्षी जैसे उड़ती है ये खास मछली, वीडियो में मछली का कारनामा देख लोग हुए हैरान

इस दुनिया में तरह- तरह के जीव जंतु पाये जाते है जिसको देख कर लोग हैरान हो जाते हैं, कि क्या ऐसी भी चीज होती है। कभी किसी जीव का रंग रूप अनोखा होता है तो कभी जीव का बर्ताव या व्यवहार काफी अजीब होता है।

- Advertisement -

आपने पानी में तैरने वाली मछलियों को अलग-अलग के रंग रूप में आते हैं, तो वहीं कुछ मछलियां का स्वभाव अजीब होता है। जिसके कारण इन मछलियों की अलग बनाती है। तो कुछ मछलियां बहुत ज्यादा खतरनाक होती है और कुछ मछलियों का साइज बहुत ज्यादा होता है।

लेकिन इन मछलियों के बारे में एक बात समान है कि ये साऱी मछलियां पानी में रहती है और पानी से बाहर निकलने पर सांस नहीं ले पाती हैं, जिसके कारण वह मर जाती हैं।

- Advertisement -

लेकिन क्या आपने कभी ऐसी मछली के बारे में सुना है जो पानी में तैरने के साथ ही हवा में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ भी सकती है। इसलिए ही इस अनोखी मछली का नाम फ्लाइंग फिश है।

हवा में उड़ सकती है फ्लाइंग फिश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये स्पेशल मछली पानी के बाहर आसमान में लगभग 66 फिट की ऊंचाई पर आराम से उड़ सकती है। इसके अलावा यह मछली 45 सेकंड तक हवा में आसानी से उड़ सकती है। यह मछली उड़ने से पहले 70 बार अपने पंखों को फड़फड़ती है। इस फिश को कई बार समुद्र से ऊपर 2 मीटर तक की ऊंचाई में उड़ सकती है। इस फ्लाइंग फिश की लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक होती है, तो वहीं इसका वजन 900 किलोग्राम होता है। यह मछली एक्सो कोटिडे फैमिली का हिस्सा है और दुनिया भर में इसकी करीब 40 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं।

वायरल हुआ फ्लाइंग फिश का वीडियो
इस समय फ्लाइंग फिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्हेल मछली इनका शिकार करने आ रही है और यह मछलियां तेजी से हवा में उड़ रही है। अब तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है।

कहां पाई जाती है ये मछलियां
आपको बता दें कि ज्यादातर ये फ्लाइंग फिश समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई में पाई जाती है। इस खास तरह की मछली को अमेरिका के पेसिफिक और अंटार्कटिका महासागर के किनारे पर देखा गया है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular