सरसों का तेल बहुत फायदेमंद होता है, बालों से लेकर हेल्थ तक इसका इस्तेमाल किया जाता है। हमारे देश के लोग इसका इस्तेमाल काफी लम्बे से करते आ रहे हैं। इस तेल का उपयोग सबसे ज्यादा खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा यह तेल शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है। आज के समय में छोटी सी उम्र से ही लोगों को सफेद बाल की समस्या होने लगी है, और बालों को कलर करने के लिए लोग कैमिकल युक्त चीजों का प्रयोग करते हैं। जिससे बाल और भी ज्यादा सफेद होने लगते हैं।

यदि आप अपने इन सफेद बालों से परेशान हैं और इनको बाहरी किसी चीज से कलर करने से ड़रते हैं। तो आप घर में ही हल्दी और सरसों तेल से बने बालों के लिए नेचुरल हेयर डाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल कुछ ही दिनों में एकदम काले हो जाएंगे।

कैसे बनाएं नेचुरल डाई
नेचुरल हेयर डाई को बनाने के लिए आपको 3-4 चम्मच सरसों का तेल चाहिए।

इस तेल को लोहे की कड़ाही या तवे पर डालें और गैस पर गर्म होने दें।

अब इस गर्म तेल में 2 चम्मच हल्दी मिला कुछ देर के लिए हल्की आंच में पकने दें।

इसके बाद तेल को किसी कटोरी में निकाल लें और हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।

इस मिक्सचर में आप एक ई-कैप्सूल को मिक्स कर दें, और बाद में बालों में अच्छी तरह से लगा दें।

अब इसको करीब 2 घंटे तक लगाने के बाद उनको पानी या किसी माइल्ड शैंपू से धोलें।

इस सरसों के तेल से बनी डाई को आपको हफ्ते में कम से कम 2 बार बालों में जरूर लगाना चाहिए। इस तरह से आपके बाल कुछ ही समय में काले हो जाएंगे।

इसके अलावा इस सरसों के तेल के उपयोग से बालों के विकास में मदद मिलती है। इसके लिए सरसों के तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड,ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड को मदद कर सकते हैं।