प्रकृति में बहुत से जीव-जंतु तथा पक्षी हैं। इनमें से यदि पक्षियों की बात की जाए तो आपने देखा ही होगा की पक्षी काफी छोटे तथा सुंदर होते हैं। सभी इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। आमतौर पर इनसे किसी को कोई ख़तरा नहीं होता है।

अधिकतर पक्षी कीड़े-मकोड़ो का सेवन करते हैं तथा पेड़ पर अपना आसरा बनाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में जानकारी दे रहें हैं। जिसका आकार आम इंसानों जितना बड़ा होता है। यह पक्षी मगरमच्छ जैसे विशाल जीव के बच्चों तक को अपना भोजन बना लेता है। आइये अब आपको इस खतरनाक पक्षी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आदमी के बराबर होती है लंबाई

आपको बता दें की इस पक्षी का नाम “शोबिल” है। यह पक्षी अपनी आयु बढ़ने के साथ साथ बड़ा होता जाता है और यह 5 फुट तक ऊंचा हो जाता है। देखने में यह काफी खतरनाक भी लगता है। आम आदमी के सामने यदि यह पक्षी अचानक आ जाए तो उसका डरना लाजमी होता है। इसकी चोंच ही इसकी सबसे बड़ी खसियत है, यह इतनी बड़ी होती है तो शोबिल अपनी चोंच में मगरमच्छ तक को पकड़ सकता है। आपको बता दें की मादा शोबिल एक बार में तीन अंडे देती है और यह पक्षी आमतौर पर अपने भाई-बहनों को ही मार डालता है। बच्चों के अंडों से निकलते ही शोबिल उन्हें खा जाता है और इस समय मादा शोबिल भी उन्हें बचा नहीं पाती है।

कहा जाता है डेथ स्टेयर

IUCN की रिपोर्ट के आधार पर शोबिल नामक या पक्षी अब लुप्त होने की कगार पर है। शोबिल की डरावनी चिड़िया भी कहा जाता है। यह ट्रॉपिक ईस्ट अफ़्रीका, साउथ सूडान, युगांडा में काफी पाया जाता है। इसकी लंबाई 4-5 फ़ीट तक हो सकती है। जब की इसके पखों की लंबाई 8 फुट तक हो सकती है। शोबिल शक्ल से डरावना लगता है हालांकि इसकी आंखें सुनहरी होती हैं। यदि यह किसी इंसान को घूर भी लेता है तो ऐसा लगता है मानों सामने मौत खड़ी है। इसी कारण इसको “डेथ स्टेयर” भी कहा जाता है।

Shoebills Sound Like Machine Guns

ख़त्म हो रहें है शोबिल

आपको बता दें की इसको शोबिल नाम इसलिए दिया गया क्योकि इसकी चोंच शू यानी जूते के आकार की है। इसको “व्हेल हेडेड स्टोर्क” भी कहा जाता है क्योकि इसका सिर बालीन व्हेल (Baleen Whale) की ही तरह दिखाई देता है। कुछ जीव वैज्ञानिकों का मानना है की शोबिल असल में पेलिकन नामक चिड़िया से मिलती जुलती प्रजाति की चिड़िया है। इसकी आवाज एकदम मशीनगन की तरह लगती है। शोबिल काफी शांत पक्षी होते हैं और इन्हें अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है। रिपोर्ट एक मुताबिक दुनिया में अब सिर्फ 3300-5300 मैच्योर शोबिल बचें हैं, जो की तेजी से ख़त्म होते जा रहें हैं।