हमारे देश में ज्यादातर लोग सनातन धर्म को मानते हैं। इस धर्म में सभी तिथियों को विशेष माना गया है और इन्हीं तिथियों में से एक अमावस्या तिथि है। इसको भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

हमारे हिन्दू धर्म में अमावस्या के दिन स्नान-दान और साधना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने से कई तरह के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

इसके अलावा इस दिन साधना करने से भी कई तरह की सिद्धियां और विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस वर्ष फाल्गुन माह में अमावस्या 10 मार्च 2024, रविवार के दिन पड़ रही है।

तो इस फाल्गुन माह में पड़ने वाली इस अमावस्या के दिन कुछ खास कार्यों को करने की मनाही होती है। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए….

फाल्गुन अमावस्या के दिन ना करें ये काम

अमावस्या के दिन सुनसान जगहों में ना करें यात्रा
हमारे हिंदू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन किसी सुनसान जगह में अकेले नहीं जाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसी जगहों पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव रहता है, ऐसे में इस दिन यह नकारात्मक शक्तियां आप पर हावी हो सकती हैं।

अमावस्या के दिन बाहर के खाने से करें परहेज
हमारी धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक फाल्गुन अमावस्या के दिन बाहर भोजन नहीं करना चाहिए, सिर्फ अपने घर में खाना चाहिए। कहते हैं कि इस दिन दूसरे के घर में भोजन करने से पुण्य फल समाप्त हो जाते है।

अमावस्या के दिन नहीं करने चाहिए ये कार्य
हमारे हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन पर आपको क्रोध करने, लड़ाई-झगड़ा करने, नए कपड़े खरीदने और पहनने, झाड़ू आदि खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिन कोई भी शुभ कार्य भी नहीं करना चाहिए।

अमावस्या के दिन न काटने चाहिए नाखून
इस फाल्गुन माह की अमावस्या के दिन नाखून काटने और पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन हानि और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है।