BSEB Bihar Board 10th Result 2024: अप्रैल शुरू होने से पहले ही सभी बोर्ड अपना परीक्षा परिणाम जारी करने में लगे हैं। बिहार बोर्ड ने बारहवीं बोर्ड का परिणाम भी जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस बार बहुत ही अच्छे तरीके से आयोजित हुई। नक़ल रोकने के लिए कई दस्ते भी तैयार किए गए। दसवीं बोर्ड परीक्षा फरवरी, 2024 में सफलतापूर्वक आयोजित हुई थीं. हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड परीक्षा के नतीजे सबसे जारी किए जा रहे हैं। अभी तक अन्य राज्य बोर्ड की परीक्षाएं सही से संपन्न भी यही हुई है।

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। परिणाम बिहार बोड की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे। रि BSEB Bihar Board 10th Result 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 किसी भी वक्त अपलोड किए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो परिणाम बिहार बोर्ड द्वारा 30 या 31 मार्च, 2024 को घोषित किए जाने हैं। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले टॉपर का वेरिफिकेशन किया जाएगा। परिणाम जारी करने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर वेरिफिकेशन के लिए प्रक्रिया 27 मार्च, 2024 से शुरू होगी। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ दिनों में ट्वीट के जरिए भी अपडेट दे देगा।

How To Check Bihar Board 10th Result 2024

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर देइये गए रिजल्ट सेक्शन में जाएं। आगे की टैब में दसवीं के रिजल्ट पर क्लिक करें। रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आगे की टैब में आपको रोल नंबर दर्ज करना होगा। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करते ही रिजल्ट जारी हो जाएगा। मार्कशीट को आप डाउनलोड या प्रिंट भी ले सकते हैं।