नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन की ओर से आज 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए गए है। जो स्टूडेंट्स अपने परिणआम देखन चाहते है वो लोग जारी की गई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org जाकर अपना 10वीं कक्षा के परिणाम देख सकते हैं।
बता दें, हिमाचल प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा की शुरूआत 2 मार्च 2024 से लेकर 21 मार्च 2024 तक आयोजित की थी।

इस परिक्षा के परिणाण सामने आते ही लड़को की अपेक्षा लड़कियां मात देते नजर आ रही है। इस बोर्ड परीक्षा में मानवी ने 99.14 प्रतिशत अंक हासिल करके टॉप पर अपना स्थान बनाया है, वहीं दीक्षा कात्याल 693 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर अपनी खास जगह बनाई हैं और अक्षित शर्मा 692 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया हैं।