Wednesday, December 31, 2025
HomeEducationक्या आप भी फ्रूट जूस का सेवन सही से नहीं करते...

क्या आप भी फ्रूट जूस का सेवन सही से नहीं करते हैं , यदि हाँ तो हो जाये सावधान

सेहत अच्छी रखने के लिए डॉक्टर हमेशा ही फ्रूट्स और जूस पीने की सलाह देते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में लोगों का कहना है कि जूस पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। कुछ लोगों का मानना होता है कि सर्दी के मौसम में जूस पीने से ठंड लग जाती है। आज हम इस लेख में बताएंगे कि क्या यह बात सही है?

- Advertisement -

बता दें कि फ्रूट जूस हर मौसम में पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दी के मौसम में शरीर की हाइड्रेशन और एनर्जी के लिए लोग जूस पीते हैं। जूस में पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें कई तरह के विटामिंस, मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।फलों में पाया जाने वाला हेल्दी फैट हार्ट और शरीर की सेहत अच्छी रखता है। लेकिन फ्रूट्स से जूस बनाते समय फाइबर और कुछ अन्य माइक्रोन्यूट्रेंट्स निकल जाते हैं जिसकी वजह से जूस को ज्यादा पीना भी नुकसानदायक हो सकता है।

फलों में फ्रक्टोज भी भरपूर होता है, यह एक तरह का शुगर है। इसलिए भी ज्यादा जूस पीने से आपको डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। कुछ ही लोग जानते होंगे कि गर्मियों में ज्यादा जूस पीना ज्यादा ही खतरनाक हो सकता है। इसलिए जूस को सही समय और सही मात्रा में पीना चाहिए। आइए जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं

- Advertisement -

फ्रूट जूस क्यों हैं नुकसानदायक

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जूस में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है। एक कप जूस में 117 कैलोरी और करीब 21 ग्राम शुगर पाई जाती है। इसमें फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा जूस पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

ज्यादा फ्रूट जूस पीने से क्या समस्या होती है

जैसा आपको पहले बता चुके हैं कि जूस में शुगर होती है, इसलिए इसके ज्यादा सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इससे आपको डायबिटीज हो सकती है। ज्यादा जूस पीने से दांतों में कीड़ें भी लग सकते हैं। और इससे लिवर भी सही से हाइड्रेट नहीं रहता। इसलिए गैस्ट्रिक मरीजों को इसे ज्यादा नहीं पीना चाहिए।

जूस पीने का सही समय

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कुछ लोग फ्रूट जूस को सुबह उठते पीते हैं तो कुछ रात में सोने से पहले पीते हैं। लेकिन सुबह जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे बॉडी का शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए जूस को ब्रेकफास्ट के बाद ही पीना चाहिए। इसके अलावा ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में भी जूस पीना सबसे राइट टाइम है। जूस को खाली पेट कभी नहीं पीना चाहिए और इसे दिन में सिर्फ एक गिलास ही पीना चाहिए।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular