Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentलाइव शो में खेसारी लाल रूपा के संग स्टेज पर हुए बेकाबू,...

लाइव शो में खेसारी लाल रूपा के संग स्टेज पर हुए बेकाबू, बढ़ती छेड़छाड़ को देख एक्ट्रेस हुई शर्म से लाल

नई दिल्ली : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फिल्मों में अभिनय करने के सात सात अपने गाने के लिए भी पहचाने जाते है। उनकी हर क फिल्म सुपरहिट साबित होती है। और अपने खास अभिनय के चलते ही खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसे पाने की लालसा में ताउम्र निकल जाती है।

- Advertisement -

आज खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा की क बड़ी हस्ति के रूप में पहचाने जाने लगे है। इस अभिनेता की डिमांड फिल्मों से लेकर फैंस के बीच ज्यादा देखने को मिलती है। जिसके चलते इस सुपरस्टार को हर किसी खास फंग्शन में इनवाइट किया जाता है।

अभी हाल ही में खेसारी लाल यादव एक लाइव शो पर डांस करते नजर आए। उनके नाच गाने को देखने के लिए काफी सख्या में लोग एकत्रित हुए थे। खचाखच भरी बीड़ के बीच खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस रूपा के संग रोमांटिक होते नजर आए।

- Advertisement -

लाइव प्रोग्राम में खेसारी लाल यादव अपने जिसे गानें में डास कर रहे थे उसका नाम ‘मर जाईब ससुरा तोहरा जाये से पहिले’ का है। जिसकी डिमांड दर्शको के बीच काफी देखी जा रही थी। दर्शक भी पूरे मस्ती के साथ इस गानें में झुमते नजर आ रहे थे। यह गाना सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

इस लाइव शो में खेसारी लाल का साथ रूपा देते नजर आ रही है। जिसके साथ वो हर स्टेप पर ताल पर ताल मिलाते नजर आ रही है। गानों में दोनो का रोमाटिक अंदाज देख दर्शक भी बेकाबू हुए जा रहे हैं। जिसके चलते इस जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल नीले कलर का कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ रूपा भी टू पीस ड्रेस में कातिलाना ठुमके लगाकर कहर ढाहते नजर आ रही हैं। दोनों की करीबियां देख लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।

वायरल हो रहे इस गाने को यूट्यूब के पेज Mahika Music World पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक 5 लाख 53 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular