Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaइन राज्यों में आज होगी गरज-चमक के साथ बारिश, जानें दिल्ली-एनसीआर में...

इन राज्यों में आज होगी गरज-चमक के साथ बारिश, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

भारत के मौसम विभाग यानि IMD की और से कहा गया है भारत में आज पूर्वी तथा मध्य हिस्से में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइये अब आपको बताते हैं की पूर्वी तथा मध्य भारत में किन किन स्थानों पर बारिश हो सकने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

बिहार-झारखंड में बारिश

मौसम विभाग की और से बताया गया है की आज यानि 21 मार्च को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तेज हवाओं, बिजली तथा चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

बताया जा रहा है की आज दिल्ली में मौसम साफ़ रहेगा। तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है, इसी क्रम में आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है की आज आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। कहा है की आज तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा यह संभावना भी जताई है की आज से 25 मार्च तक पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बढ़ेगा तापमान

IMD की और से मौसम के तापमान में बढ़ोतरी की बात भी कही गई है। बताया गया है की उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ेगा। वहीं पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। विभाग ने कहा है की अगले 2 दिन में मध्य भारत में तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी लेकिन उसके बाद में तापमान में वृद्धि की संभावना है।

लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है की 23 मार्च के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग लग हिस्सो में लू चलने की संभावना है। विभाग ने कहा है की अगले 5 दिनों के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular