आज के समय में सोशल मीडिया हो या फिर कोई शादी-पार्टी हर जगह फिल्मी गाने से ज्यादा लोग भोजपुरी गानों को सुनना पसंद करते हैं। इस समय भोजपुरी गानों का ट्रेंड काफी चल रहा है, और इसलिए इन गानों में रील बहुत जल्दी वायरल हो जाती है।

देश के कोने-कोने में लोग इन गानों पर भी रील बना कर वायरल हो रहे हैं। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी भोजपुरी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो इन पर रील्स वीडियो बनाकर डांस करते नजर आते है।

ऐसा ही एक गाना स्टार खेसारी लाल यादव का जिसका नाम ‘आरा में दोबारा’ फिर से सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में एक लड़की के जबरदस्त डांस करते नजर आ रही है।

लड़की ने डांस से मचाया बवाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने पर एक लड़की का धांसू डांस सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लड़की स्टेज पर डांस करते नजर आ रही है। वो ’आरा में दोबारा’ गाने पर जमकर कमर मटकाते हुए और लोगों को अपनी दीवाना बनाते नजर आ रही है।

इस लड़की के डांस मूव्स को देखकर एक लड़का भी नजदीक आकर उसके साथ डांस करने लगता है। इस लड़की के डांस करने के अंदाज को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को राम आशीष यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है, जिसको अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

इस भोजपुरी गाने ‘आरा में दोबारा’ के बारे में बात करें तो इस गाने को खेसारी लाल यादव ने पिछले साल के अगस्त महीने में रिलीज किया था। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया था, और अब तक इस गाने को 145,910,448 लोग देख चुके हैं।