आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और लोग अब भोजपुरी गानों को देखने और सुनने लगे हैं। सोशल मीडिया से लेकर शादी-पार्टीयों में आपने भोजपुरी गाने बजते सुने होंगे। इसलिए लोग अब भोजपुरी सितारों को भी खूब पसंद करने लगे हैं। सोशल मीडिया में भी भोजपुरी स्टार्स की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे भी अच्छी खासी पेमेंट उठाते हैं। पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी का नाम भोजपुरी के मंहगे सितारों की लिस्ट में शामिल है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के ये सितारे कमाई के मामले में किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है और एक फिल्म के लिए लाखों रुपए लेते हैं। इस लेख में हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के पांच सबसे ज्यादा अमीर एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं..

पवन सिंह

इस लिस्ट में पहला नंबर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम आता है, जिसकी कुल प्रॉपर्टी कुल 41 करोड़ रुपए की है। वह एक फिल्म के लिए करीब 40 से 50 लाख रुपए वसूलते हैं, और एक गाने के लिए कम से कम एक से दो लाख की फीस लेते हैं। पवन सिंह का मुंबई के लोखंडवाला में एक लग्जरी फ्लैट भी है और उनके पास मर्सिडीज़ बेंज, फॉर्च्यूनर, महिंद्रा स्कार्पियो जैसी लग्जरी कारें भी हैं।

मनोज तिवारी

भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा राजनीति में अपनी पहचान बना चुके मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। बता दें कि उनकी कुल संपत्ति 24 से 25 करोड़ रुपए है और वो एक्टर होने के साथ-साथ एक गायक और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं।

रवि किशन

भोजपुरी इंडस्ट्री, बॉलीवुड इंडस्ट्री और राजनीति में अपने नाम की पहचान बना चुके इस लिस्ट में शामिल है। रवि किशन बहुत लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते आ रहे हैं। उनके पास करीब 20-21 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग एक्टर्स कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव पैसे और फेम के मामले में किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है। वह एक फिल्म के लिए कम से कम 50 से 60 लाख रुपए वसूलते हैं और उनकी कुल संपत्ति 18-20 करोड़ रुपए है।

दिनेश लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर ये पहचान बनाई है। उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपए और इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कार और एक शानदार बंगला भी है।