नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में सुपरहिट साबित हो रही है जिसमें सुपरस्टार निरहुआ अपने रोमांस का तड़का लगाकर दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे है। लगातार फिल्में हिट होने के चलते सोशल मीडिया पर निरहुआ काफी चर्चा में है। लोग उनकी हर एक फिल्म का इंतजार बड़ी ही शिद्दत के साथ करते हैं। इसी के बीच निरहुआ की एक फिल्म का गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। जिसमें वो आम्रपाली के साथ ताबड़तोड़ रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।

इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर अपने बोल्ड रोमांस के लिए जानी जाती है। जिसके चलते दर्शक इस जोड़ी को हमेशा एक साथ देखना पसंद करते हैं। इस जोड़ी ने टॉलीवुड को बहुत सी हिट फ़िल्में भी दी हैं। निरहुआ जब भी परदे पर आम्रपाली के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आते हैं। इनका कोई न कोई गाना हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। इसी क्रम में निरहुआ की फिल्म “निरहुआ हिंदुस्तानी3” का एक गाना “मजा मारे में तुड़वो गहनवा” इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

गाने में है जबरदस्त रोमांस

इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली रात के अंधेरे में जबरदस्त रोमांस करते दिखाई दे रहें हैं। इस गाने को लोग बार बार देखना पसंद कर रहें हैं। इंटरनेट पर इस गाने ने जबरदस्त बबाल मचा दिया है। “मजा मारे में तुड़वो गहनवा” गाने में इस जोड़ी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में निरहुआ आम्रपाली को कभी खटिया में, तो कभी सीढ़ियों पर लेटकर रोमांस करते देखा जा रहा हैं।

वायरल हुआ गाना

फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी3 फिल्म का गाना आलोक कुमार के साथ कल्पना ने गाया है। जिसलके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे है। इस फिल्म में दिनेश लाल और आम्रपाली, के अलावा शुभी शर्मा, संजय पांडेय का शानदार अभिनय देखने को मिला है। SRK MUSIC नामक एक आधिकारिक वेबसाइट पर इस गाने को अपलोड गया है।