सपना चौधरी एक हरियाणवी डांसर हैं, उनके डांस के दीवाने सिर्फ हरियाणा में नहीं बल्कि विदेशों में भी है। उनको चाहने वालों की कमी नहीं है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। आज हम सपना चौधरी के कुछ ऐसे ही दीवानों की बात करने जा रहे हैं जो उनको देखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हरियाणवी रागिनी और गीतों को दुनियाभर में मशहूर करने में सपना का बहुत बड़ा योगदान है।

आप सपना की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उनकी एक झलक देखने के लिए कुछ फैंस अपनी जान भी जोख‍िम में डाल चूके हैं। सपना पांच साल पहले साल 2018 में गुड़गांव के पास एक गांव में सपना रागिनी करने पहुंची गई थीं। वहां उनको देखने के लिए पूरा गांव आ गया था। लोगों के पास खड़े होने की जगह नहीं थी तो कुछ लोग ऊंची दीवारों पर जाकर खड़े हो गए, और वहीं से झूमने लगे, जो बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो सकता था।

बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर ‘त्र‍िमूर्ति कैसेट्स’ चैनल ने साल 2018 में ही रिलीज कर दिया था। जिसको अब तक 7.3 म‍िलियन से भी ज्यादा लोगों ने कई बार देखा है।इस वीडियो में लोग कॉमेंट करके भी सपना को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में लोगों की दीवानगी ने सारी हदें पार कर दी है। इस वीडियो में सपना चौधरी ने मैरून रंग का सलवार सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।