आपको बता दें की अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी बीते शुक्रवार को शुरू हो गई थी। इसके पहले ही दिन पॉप सिंगर रिहाना ने इसमें हिस्सा लिया था। रिहाना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विरल भयानी के एक वीडियो में रिहाना को भारत आमंत्रित करने के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देते हुए सुना जा सकता है। रिहाना ने इस कार्यक्रम में पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी थी। भारत में रिहाना का यह पहला कार्यक्रम था।

रिहाना ने दी बधाई

वीडियो में देखा जा सकता है की रिहाना ने अनंत और राधिका के इस मिलान समरोह पर दोनों को बधाई दी। उन्होंने कहा ““सभी को गुड इवनिंग! आज रात यहां रहना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं कभी भारत नहीं आई. अंबानी परिवार को धन्यवाद, मैं आज रात यहां हू. अनंत और राधिका, मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद. भगवान आपके मिलन को आशीर्वाद दें. मैं आपके सर्वोत्तम की कामना करती हूं. बधाई हो।”

कई बॉलीवुड हस्तियां रहीं शामिल

आपको बता दें की इस कार्यक्रम में बहुत सी बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थीं। जिनमें शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अनन्या पांडे, सलमान खान, कियारा आडवाणी, करीना कपूर, वरुण धवन, इब्राहिम अली खान, आदित्य राय कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहुंची थीं। इसमें जान्हवी कपूर, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर आदि भी शामिल रहे।

रिहाना ने दी धांसू परफॉर्मेंस

पॉप सिंगर रिहाना ने इस कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस से चार चाँद लगा दिए थे। चारो और पॉप सिंगर रिहाना की चर्चा है। आपको बता दें की रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फ़ैंटी है। वे एक इंटरनेशनल पॉप सिंगर हैं। उन्होंने सैकड़ो अवार्ड अपने नाम किये हैं। रिहाना ने अंबानी की प्री वेडिंग में 19 गाने गाये हैं। प्री वेडिंग सेरिमनी में दी गई रिहाना की परफॉर्मेंस की चर्चा चारों और हो रही है। विदेशी मीडिया उनकी इस परफॉर्मेंस को उनके कैरियर का कमबैक मान रही है। इस सेरेमनी में रिहाना को आप जाह्नवी कपूर के साथ में परफॉर्मेंस देते हुए देख सकते हैं।

धर्म को लेकर चर्चा

आपो बता दें की रिहाना की इस परफॉर्मेंस के बाद में उनके धर्म को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। बता दें की रिहाना बारबाडोस के एक ईसाई घर में जन्मी हैं और ईसाई धर्म से जुडी हुई हैं। 2019 में रिहाना ने एक इंटरव्यू में अपने धर्म के बारे में बताया। उन्होंने कहा था की वे ईसाई धर्म को मानती हैं। रिहाना ने अपने सैवेज एक्स फ़ैंटी शो में एक गाना पेश करने के बाद मुस्लिम समुदाय से माफ़ी भी मांगी थी। जिसमें होने इस्लामी हदीस का इस्तेमाल किया था।