नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाए अब नया मोड़ ले रही है। अभी पुलिस एक्ट्रेस की मौत से छुपे राजों को खंगाल ही रही थी कि एक्ट्रेस की मां मधु दुबे नें और भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को भी चौंका दिया।

आकांक्षा की मां ने बताया कि पुलिस पूरी जांच-पड़ताल सही तरीके से नही कर रही है बल्कि आरोपियों को बचा रही है। हालांकि आरोपी समर सिंह अभी पुलिस की ही गिरफ्त में है।

आकांक्षा दुबे की मां ने लगाए गंभीर आरोप

मधु दुबे ने पुलिस की जांच से खुश ना होकर अब अदालत का दरवाजा खटखटाया है। अपनी बेटी की मौत को लेकर एक्ट्रेस की मां ने क बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि आरोपी समर सिंह उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

एक्ट्रेस का बनाया अश्लील वीडियो

कोर्ट ने मधु दुबे की याचिका पर सारनाथ थाने से इस केस की पूरी जानकारी मांगी है। इस केस की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को होगी। जारी की गई दायर याचिका में मधु दुबे ने बताया कि समरजीत सिंह उर्फ समर सिंह का उनकी बेटी के साथ रिलेशन तीन साल से था। इसने एक्ट्रेस को फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और इसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस की जांच से खुश नहीं एक्ट्रेस की मां

आकांक्षा दुबे की मां ने इस बात का भी खुलासा किया है जब भी बेटी आकांक्षा, समर के विरूध जाती थी तो वह उसके साथ मार-पीट करता था। और उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था बता दें कि समर सिंह इस समय पुलिस की कस्टडी में है। इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। पुलिस जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर सकती है।