आज के समय में भोजपुरी गाने खूब ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना ट्रेंड कर रहा है। आज के समय में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जब भी उनका कोई नया गाना या फिल्म रिलीज होती है तो उसको देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है। वर्तमान में निरहुआ और आम्रपाली दुबे संग फिल्म मैं मायके चली जाऊंगी की शूटिंग करने में व्यस्त हैं।

लेकिन आज हम इस फेवरेट कपल के एक पुराने गाने की बात करने जा रहे हैं। बिहार में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की एक फिल्म जय वीरू काफी समय पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर कुछ गाने भी फिल्माए गए थे। बता दें कि इस जय वीरू फिल्म का सबसे फेमस गाना अंजोर करे इंडिया को कुछ ज्यादा ही अच्छे तरीके से बनाया गया था, जिसको लोग आज भी खूब पसंद किया जा रहा है।

एक बार फिर से निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रहा है। दोनों कलाकारों ने इस गाने में खूब रोमांस करते हुए डांस किया था और मौका मिलने पर एक दूसरे से मजे भी किए। इस गाने अंजोर करे इंडिया को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के चैनल पर लांच किया गया था। इस गाने को रिलीज हुए चार साल हो चुके हैं और इस गाने को साढ़े चार मिलियन के करीब लोगों ने देखा है। इस गाने को कुल मिलाकर सत्रह हजार लाइक मिले हैं। लेकिन इस गाने पर कम ही लोगों ने कमेंट किया है जो कि सिर्फ चार सौ के आस पास है।