भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने बेहतरीन एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। इसलिए ही वह हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। उनके फैंस हमेशा ही उनके गाने और मूवी का इंतजार करते रहते हैं। इसलिए जब भी उनका कोई गाना या फिल्म रिलीज होती है तो देखने के लिए उनके फैंस की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ती है। फिलहाल निरहुआ आम्रपाली दुबे संग फिल्म’ मैं मायके चली जाऊंगीसी की शूटिंग करने में व्यस्त हैं।

निरहुआ और आम्रपाली ने कई बार एक साथ काम किया है, लोगों को भी उनकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती है। आज हम आपसे उनके एक पुराने गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसको फैंस बहुत पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की एक पुरानी फिल्म ‘ जय वीरू’ जो काफी समय पहले आई थी, लोगों ने उस मूवी को बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली को के कुछ गाने भी थे।

इस ‘जय वीरू’ फिल्म का सबसे मशहूर गाना अंजोर करे इंडिया को लोगों ने खूब पसंद किया था और लोगों के बीच ये गाना आज भी उतना ही प्रचलित है। इस गाने में जनता को निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को डांस देखने का मौका मिला था। दोनों कलाकारों ने जोरो शोरो से इस गाने में डांस किया था। ‘अंजोर करे इंडिया मेंसी’ गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी चैनल पर लॉन्च किया गया था। बता दें यह गाना चार साल पहले आया था, और इसको अब तक लगभग साढ़े चार मिलियन लोग देख चुके हैं।

निरहुआ और आम्रपाली का यह गाना काफी रोमांटिक था, जिसको लोग आज भी सुनते और इस पर डांस करते हैं। इस गाने को अभी तक सत्रह हजार लोगों के लाइक्स मिल चुके हैं। लेकिन इस गाने पर काफी कम लोगों ने कमेंट किया है।