नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड गानों की अपेक्षा लोग भोजपुरी सिनेमा के गाने को सुनना ज्यादा पसंद कर रहे है। भोजपुरी गाने आए दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करते देखे जा रहे हैं। इन्हीं गानों के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली के गानो को भी लोग ज्यादा पसंद करते है ये जोड़ी इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बन चुकी है। फैंस हमेशा इन्हे साथ देखना चाहते है। आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी के फैंस दीवाने हैं। दोनों की कैमिस्ट्री को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों ने एक साथ मिलकर कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ साथ ये जोड़ी काफी हिट जोड़ी रही है।

आम्रपाली दुबे का सबसे हिट गाना - Amarpali Dubey - Dinesh Lal "Nirahua"- Bhojpuri Hit Songs

सोशल मीडिया पर इन दिनों निरहुआ के साथ आम्रपाली के रोमास का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इन हॉट जोड़ी के बीच में मोनालिसा भी अपनी हॉट अंदाओं का जलवा बिखेरते साथ नजर आ रही है। बैसे तो फिल्मों में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी  काफी हिट मानी जाती है लेकिन इनके बीच अब मोनालिसा भी दर्शकों को खूब रिझाती पर इस बार नजर आ रही हैं। अपने बोल्ड अदाओं का तड़का लगाते हुए एक्ट्रेस ने हर किसी की दिल जीत लिया है। दोनों एक्ट्रेस के साथ निरहुआ का यह वीडियो और तेजी से लोगों के दिलों में जगह बना रहा है। गाने का नाम है माथा फेल हो गया। गाने के बोल के अनुसार जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह भी कुछ सोच नहीं पा रहा है, इसमें खो जा रहा है और वाकई में लोगों का माथा भी फेल हो जा रहा है।

Nayi Jhulni Ke Chhaiya | Full HD Song | Nirahua Hindustani | Nirahua | Amrapali

इस गाने का क्रेज इतना बड़ा हुआ है कि इस बात से समझा जा सकता हैं कि इस गाने के पोस्ट होते ही 85 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना 5 साल पुराना निरहुआ की फिल्म राजा बाबू का है। आज भी लोग से इस गाने को उसी खुमारी के साथ सुनते हैं। यह गाना भोजपुरी सोंग्स के सुपरहिट सूची में शामिल है हालांकि अगर बात बात निरहुआ की की जाए तो उनके गाने अक्सर ही सुपरहिट होते हैं और अगर आप इस गाने को देखेंगे तो आपका भी माथा फेल हो जाएगा और आप तीनों की केमिस्ट्री को देखते रह जाएंगे।