नई दिल्ली: बॉलीवुड इन दिनों शादी की खबरों से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। एक बाद एक एक्ट्रेसस की शादी मीडिया की बड़ी खबर बन रही है। अभी हाल ही में अथिया शेट्टी-केएल राहुल के अलावा स्वरा भास्कर ने फहाद जिरार अहमद से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद अब परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर खबरे तेजी से फैल रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ उनकी डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार परिणीति और राघव काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब जल्द ही वो शादी के बंधन में भी बंधने वाले है। हालांकि अभी दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नही किया है। लेकिन तेजी से फैल रही शादी की चर्चाओं पर परिणीति चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एयरपोर्ट पर देखी गई परिणीति चोपड़ा 

अभी हाल ही में 28 मार्च की रात को एक्ट्रेस परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट होते देखा गया। उनको देखते ही मीडिया वालों ने उन्हें घेरकर शादी को लेकर सवाल किया गया, जिसपर परिणीति ने राघव चड्ढा के साथ शादी को लेकर कोई रिएक्शन नही दिया, बल्कि अपनी मुस्कान से सबपर जादू चलाते चली गई।

शादी के सवाल पर परिणीति का रिएक्शन

जब परिणीति ने मीडिया वालों ने शादी को लेकर सवाल किया तो अपने चेहरे को छुपाते नजर आई। एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के दौरान एक्ट्रेस व्हाइट हाईनेक के साथ ब्लैक कोट-पैंट पहने नजर आईं थीं।, जिसमें उनका अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा था।

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट पर दी  बधाई

बता दें कि खबरें तो यह भी आ रही हैं कि परिणीति और राघव एक दूसरे से सगाई कर भी चुके है। जिसकी बधाई आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीटर के जरिए दी थी। जिसमें उन्होने लिखा था कि – “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, उन्हे एक होकर आगे बढ़ने के लिए खूब प्यार और खुशियां मिले, मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं.” अब संजीव का यह ट्वीट भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या दोनों ने वाकई भी सगाई कर ली है।

 परिणीति और राघव का रिलेशन

बताते दे कि परिणीति के साथ राघव के रिलेशन को लेकर बाते तब सामने आईं थी, जब दोनों को एक रेस्टोरेंट में पहली बार स्पॉट करते देखा गया था। तब से उनके रिश्ते की खबरें सुर्खियां पकड़ रही है।