नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर में स्टार पवन सिंह का नाम सबसे पहले आता है। इस स्टार्स की फिल्म से लेकर गाने तक सुपरहिट साबित होते है। फिल्मों में पवन सिंह की जोड़ी हर एक्ट्रेस के साथ हिट बैठती नजर आती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक गाना काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो मोनालीसा और अक्षरा सिंह के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे है। उनकी नजदीकियां देख फैंस के दिलों में आग लगी जा रही है। Pawan सिंह  का यह गाना Diya Gul Kara काफी पॉप्युलर हो रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा गाना 6 साल पुराना है लेकिन इसके बाद भी इस गाने को अब तक 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। यूट्यूब पर ये गाना तहलका मचा रहा है।

वायरल हो रहे गाने के बोल Diya Gul Kara है जिसे पवन सिंह और इंदू सोनाली ने साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। अविनाश झा ने इसे डायरेक्ट किया है। इस गाने में पवन सिंह,  मोनालीसा के साथ सुहागरात मनाते हैं। उनके बीच बढ़ते तगड़े रोमांस को देख फैंस आहें भरते नजर आ रहे हैं। पलंगतोड़ रोमांस के बीच  अक्षरा सिंह भी अपने पति का इंतजार करती नजर आ रही  हैं। वहीं, पवन सिंह- मोनालीसा के साथ रोमांस की सारी हदें पार करते नजर आ रहे है। दीया गुल कर करके पवन सिंह और मोनालीसा सुहागरात की सेज पर जबरदस्त डांस भी करते हैं।