Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentVIDEO: रानू मंडल बनी दुल्हन, उनके इस लुक और गाने को सुन...

VIDEO: रानू मंडल बनी दुल्हन, उनके इस लुक और गाने को सुन लोग हुए परेशान, बोले- ये फिर आ गईं

नई दिल्ली: Ranu Mandal Song: रानू मंडल का नाम आपने तो सुना ही होगा। फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाली रानू मंडल की जिंदगी में बार-बार उतार-चढ़ाव आता रहा है। रानू मंडल के अंदर छिपा टैलेंट उस समय बाहर आया, जब  बॉलीवुड के मशहूर गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का मौका दिया। और देखते ही देखते रानू मंडल एक तारा बन गई। लेकिन रानू मंडल की किस्मत ने फिर उन्हें फर्श पर लाकर पटक दिया। अब रानू मंडल (Ranu Mandal) लगातार अपने नए-नए अंदाज से लोगों को हैरत में डालती रहती हैं।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर रानू मंडल के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी बाइक की सवारी करते हुए तो कभी किसी नए अंदाज में वह सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल नए अंदाज में गाना गाती हुई नजर आ रही है।

यदि रानू मंडल (Ranu Mandal) के इस नए वीडियो की बात करें तो इसमें रानू मंडल इंस्टाग्राम पर एक गाना गाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रानू मंडल इस वीडियो में दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही है। हालांकि रानू मंडल के इस नए अंदाज को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं।

- Advertisement -

आपको बता दे रानू मंडल की आवाज काफी सुरीली है लेकिन रानू मंडल का गाने गाने का अंदाज अलबेला है। इसीलिए रानू मंडल बॉलीवुड में गाना गाने के बाद भी बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाई है। इस बार भी रानू मंडल ने जो गाना गया है आवाज तो लोग पसंद कर रहे हैं लेकिन वह किस भाषा में गाना गा रही है यह लोग की समझ से परे है। रानू मंडल के इन अदाओं पर लोग ट्रोल करने के साथ उन्हें तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular