Tuesday, December 30, 2025
HomeEntertainmentसपना ने गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ में मचाया बवाल, डांस...

सपना ने गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ में मचाया बवाल, डांस देख लोग हुए मदहोश

हरियाणा की धरोहर, सपना चौधरी वहां की कई लड़कियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके मूव्स और डांस को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए ही वो हर किसी के मन में बसी हुई है।

- Advertisement -

उनका डांस न केवल मनोरंजन है, बल्कि एक सामाजिक संदेश का प्रतिनिधित्व करता है। सपना की दमदार परफार्मेंस और उनकी मनोरंजन का एक अद्वितीय संयोजन है।

सपना चौधरी का आत्मविश्वास और अद्वितीय डांस स्टाइल हर किसे आकर्षित करता है। उनके जीवन के बारे में जानना, उनकी सफलता के पीछे की कहानी सुनना, लोगों को उनसे प्यार करने के लिए मजबूर करता है।

- Advertisement -

सपना के चाहने वालों की कमी नहीं है, वह न सिर्फ हरियाणा की बल्कि देश की बेहतरीन रागिनी डांसर हैं। जहां पर भी इनके शो होते हैं वहां पर बहुत भारी संख्या में लोग जमा हो जाते हैं जिनको संभआलना कभी-कभी नामुमकिन हो जाता है।

लेकिन अभी हाल में सपना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। सपना का यह डांस वीडियो कहां का है यह तो नहीं पता है, लेकिन इसमें वह डांस करते हुए कुछ लोगों से बहस करती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि इस वीडियो को ‘सपना चौधरी’ नाम के चैनल ने साल 2018 में शेयर किया था, जिसको अब तक 6 लाख 28 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में सपना सैकड़ों ग्रामीण लोगों की भीड़ के बीच में अकेली खड़ी हैं और दो-तीन लोगों से विवाद कर रही हैं।

आवाज से तो कुछ नहीं समझ आ रहा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि ये बहस एक फरमाइश किए गए गाने की वजह से हो रही है। वहां मौजूद लोग सपना से एक खास गाने पर परफॉर्म करने के लिए कह रहे हैं।

पहले तो सपना को कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन गांव वालों को शोर मचा देते हैं। जब शोर कम होता है, तो एक मशहूर गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ सुनाई देता है। इसके बाद वह इस गाने पर थिरकने लगती हैं और जो लोग उनसे बहस कर रहे थे वे भी बैठ कर उनको देखने लगते हैं।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular