Mango Custard Recipe: गर्मी का मौसम आ गया है, इस मौसम में हर किसी को ठंडा खाना काफी पसंद है। इस गर्मी के सीजन में यदि आप बच्चो के लिए कुछ टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते है। तो आप घर में बच्चो के लिए स्पेशल आम का कस्टर्ड बना सकते है।

Mango Custard एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी है, इस कस्टर्ड में आपको आम का फ्लेवर काफी अच्छे से आता है। आप आम का कस्टर्ड घर में बहुत ही आसानी से बना सकते है। और बच्चो को भी आम का कस्टर्ड काफी पसंद आता है। तो चलिए Mango Custard कैसे बनाते है के संपूर्ण रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।

आम का कस्टर्ड

इस गर्मी के सीजन में बच्चो को ज्यादातर आइस क्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स पसंद आता है। लेकिन आप यदि बच्चो के लिए कुछ अलग रेसिपी ट्राई करना चाहते है। तो आप घर में बच्चो के लिए झटपट आम का कस्टर्ड बना सकते है, जो खाने में काफी टेस्टी होता है। यदि आम का कस्टर्ड बनाने के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है…

Step 1: आम का कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको दूध में 2 से 4 चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिलना होगा। फिर दूध में उबाल आ जाने के बाद आपको गैस के फ्लेम को Low पर कर देना होगा।

Step 2: अब आपको एक बर्तन में ठंडे दूध को लेना होगा उसके ऊपर आपको उस ठंडे दूध में वनीला कस्टर्ड पाउडर को अच्छे से मिलना होगा और गर्म दूध के ऊपर डालना होगा।

Step 3: ठंडा दूध और कस्टर्ड पाउडर के मिश्रण को दूध में डाल देने के बाद आपको दूध को कस्टर्ड पाउडर के मिश्रण के साथ अच्छे से मिला लेना होगा। अब आपको पका हुआ आम को मिक्सर में ब्लेंड करके दूध के ऊपर डाल देना होगा और उसे पकाना होगा।

Step 4: दूध कस्टर्ड और आम के पेस्ट को 1 से 3 मिनिट तक पका लेने के बाद, आपको आम के कस्टर्ड को फ्रीजर में कम से कम 3 से 5 घंटा के लिए ठंडा कर लेना होगा। उसके बाद आपका आम का कस्टर्ड तैयार हो जाएगा।

तो इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके काफी आसानी से आम के कस्टर्ड को बना सकते है। आम के कस्टर्ड के ऊपर आप चाहे तो कटा हुआ आम का टुकड़ा डालकर भी कस्टर्ड को फ्रिज कर सकते है। इससे आम का कस्टर्ड खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। गर्मियों के सीजन में यह एक बहुत ही आसान और टेस्टी रेसिपी है।