Mango Lassi Recipe: गर्मियों का महीना आ गया है। यदि इस Summer के सीजन में आप कोई टेस्टी ड्रिंक ट्राई करना चाहते है, तो आप मैंगो लस्सी को एक बार ट्राई कर सकते है। मैंगो लस्सी काफी टेस्टी होता है।

मैंगो लस्सी एक बहुत ही अच्छा ड्रिंक है, छोटे बच्चो से लेकर के बड़े तक सभी उम्र के लोगों को मैंगो लस्सी काफी पसंद है। यदि आपको आम काफी पसंद है, तो आपको मैंगो लस्सी भी काफी पसंद आने वाला है। चलिए मैंगो लस्सी कैसे बनाते है के तरीके के बारे में जानते है।

मैंगो लस्सी बनाने की सामग्री

2 पके हुए आम
2 कप दही
½ कप दूध
5 से 7 बर्फ़ के टुकड़े
2 चम्मच चीनी (आप कम या ज्यादा आपके टेस्ट के अनुसार कर सकते है)
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

5 मिनट में बनाएं मैंगो लस्सी

मैंगो लस्सी काफी टेस्टी ड्रिंक है, यदि आपको लस्सी और आम दोनो ही काफी पसंद है। तो आपको मैंगो लस्सी काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। मैंगो लस्सी एक बहुत ही आसान रेसिपी है, सिर्फ कुछ सामग्री का इस्तेमाल करके आप आसानी से मैंगो लस्सी को बना सकते है। यदि मैंगो लस्सी (Mango Lassi) कैसे बनाते है के रेसिपी के बारे में बताए तो वह है –

Step 1: Mango Lassi बनाने के लिए आपको सबसे पहले पके हुए आम के छिलके को छील लेना होगा। उसके बाद आपको आम को काट लेना होगा और कटे हुए आम को मिक्सर ग्राइंडर में डाल देना होगा।

Step 2: कटे हुए आम को मिक्सर ग्राइंडर में डाल देने के बाद आपको 2 कप दही, ½ कप दूध, 5 से 7 बर्फ़ के टुकड़े और 2 चम्मच चीनी और इलाइची पाउडर को डालकर ग्राइंडर को चालू करके अच्छे से सभी को ब्लेंड करना होगा।

Step 3: आम, दही, चीनी, बर्फ़ के टुकड़े सभी को अच्छे से ब्लेंड करने के बाद Mango Lassi बन जाएगा। अब आप मैंगो लस्सी को और भी टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से बादाम के टुकड़े को भी चाहे तो एड कर सकते है।

तो इस तरीके से आप Summer के सीजन में काफी आसानी से मैंगो लस्सी को झटपट बना सकते है। मैंगो लस्सी एक बहुत ही Flavourful ड्रिंक है, जो बच्चो को भी काफी पसंद आता है। और सिर्फ बच्चो को हो नहीं बल्कि मैंगो लस्सी का टेस्ट बढ़ो को भी काफी पसंद आता है।