कढ़ी एक ऐसा फेमस डिश है। जिसको हर कोई खाना बेहद पसंद करता है। यह पूरे भारत देश में अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। कढ़ी को ज्यादातर लोग चावल के साथ खाना बहुत पसंद करते हैं। कढ़ी को बनाने के कई अलग तरीके भी होते हैं। जिसका स्वाद काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। वही हम आपके लिए एक ऐसा ही अलग तरीके से बनने वाला लहसुन की कढ़ी लेकर आए हैं। जो खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। यदि आप इस लहसुन की कढ़ी को एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा। इसको बनाना काफी सरल है। लहसुन कढ़ी को आप आसानी से लंच या डिनर में बना सकते हैं। हम आपको लहसुन कढ़ी के बेहतरीन रेसिपी इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं। जिसको आप घर पर झटपट से बनाकर इसके बेहतरीन स्वाद का लाभ उठा सकते हैं।

लहसुन कढ़ी बनाने की जरुरी सामग्री

1 कप दही
4 चम्मच बेसन
आधा चम्मच जीरा
एक चौथाई चम्मच मेथी के दाने
3 लॉन्ग
1 चम्मच तेजपत्ता
4 -5 करी पत्ता
1 सबूत लाल मिर्च
2 बारीक कटी हरी मिर्च
5 -6 चम्मच बारीक कटी लहसुन
एक चम्मच ड्राई गार्लिक
आधा चम्मच अदरक
एक चौथाई चम्मच शक्कर
एक चौथाई चम्मच हींग
1 चम्मच देसी घी
आधा कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया

लहसुन कढ़ी बनाने की विधि

Step 1. लहसुन कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में लहसुन अदरक हरी मिर्च और हरा धनिया को डालकर एक साथ अच्छे से पीस लें।

Step 2.  इसके बाद आप एक बर्तन में बेसन और दही के पेस्ट को बनाकर इसमें लहसुन, अदरक और मिर्ची वाले पेस्ट को डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले।

Step 3. इसके बाद अब गैस पर कड़ाही रख दे और सिर्फ बेसन का बना हुआ पेस्ट उस में डाल कर उसे बॉईल होने दे

Step 4. उसके बाद आप इसमें मेथी दाना को भी डालकर 10 मिनट तक चलाते हुए बॉयल करे।

Step 5. इसके बाद आप एक कड़ाही में देसी घी को डाल कर अच्छे से गर्म कर ले घी गर्म होने के बाद इसमें आप लोंग तेजपत्ता हींग Step 6. जीरा साबुत लाल मिर्च कड़ी पत्ता और लहसुन को डाल कर अच्छे से भून लें।

Step 7. इसके बाद आप इसमें नमक और चीनी को डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले

Step 8. फिर 3 से 4 मिनट तक बेसन लहसुन के मिक्चर को अच्छे से मिलाने के बाद इसे गैस पर सही तरीके से उबालकर बंद कर दे।
Step 9. टेस्टी लहसुन कढ़ी बनकर अब तैयार हैं। इसको आप रोटी चावल के साथ खा सकते हैं।